लालगंज रैली में योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, माफिया और इंडिया गठबंधन पर कही बड़ी बात।

0
image_editor_output_image1040610817-1761968896996.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, नई दिल्ली

🔶 भारी बारिश में भी नहीं थमा जनसैलाब — बुलडोजर बाबा के नाम पर गूंज उठा लालगंज!

🔶 योगी आदित्यनाथ का राहुल गांधी पर तंज — “राहुल गांधी प्रचार में आए तो एनडीए की जीत पक्की!”

🔶 ‘आंख दिखाने वाले नहीं, आंख निकालने वाला नया भारत है’ — योगी की गरज से कांपा लालगंज मंच!

🔶 बारिश, कीचड़ और जोश — हर तरफ सिर्फ ‘बुलडोजर बाबा’ के जयकारे!

🔶 वैशाली के लालगंज में पहले चरण के चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार — जनता में दिखा जबरदस्त उत्साह!

लालगंज : भारी बारिश और जलजमाव के बीच लालगंज बुलडोजर बाबा के नारे से गूंज उठा और बाबा भी लोगों का उत्साह देख कर खूब गरजे! सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी एनडीए के जीत की गारंटी है।

राहुल गांधी प्रचार में आए तो एनडीए के जीत की गारंटी समझिए! लालगंज में गरजे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, यह आंख दिखाने वाले कि आंख निकालने वाला यह नया भारत है! पहले चरण में होने चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैशाली के लालगंज में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

भारी बारिश और जलजमाव के बीच लालगंज बुलडोजर बाबा के नारे से गूंज उठा और बाबा भी लोगों का उत्साह देख कर खूब गरजे! सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी एनडीए के जीत की गारंटी है क्योंकि जहां भी राहुल गांधी सभा करते हैं वहां से एनडीए की जीत सुनिश्चित होती है।

इसके अलावे योगी ने कहा कि यह नया भारत है जो झुकता भी नहीं है और अब कोई आंख दिखाता है तो उसकी आंख निकालने का काम किया जाता है! राजद कांग्रेस पर हमलावर योगी ने कहा कि, एक ने राम रथ को रोका तो दूसरे ने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी ये इंडिया गठबंधन के लोग आए हैं ताकि माफिया राज लाएं।

गरीबों को मिलने वाले राशन पर डकैती डालेंगे, बेटी और बहन की सुरक्षा पर सेंध लगाएंगे, व्यापारियों को लूटेंगे लेकिन एनडीए और बीजेपी यह नहीं होने देगा, क्योंकि अपने उत्तर प्रदेश में देखा होगा कि किस तरह माफिया का ईलाज होता है और बाबा का जब बुलडोजर चलता है तो माफिया का कचूमर निकाल कर सड़क बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed