कुशीनगर/हरिशंकरी वृक्ष को अपने पुत्र के रूप में सेवा करने का महिलाओं ने लिया संकल्प, पप्पू पाण्डेय
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ हरिशंकरी अभियान के तहत आगामी 9 जुलाई को होने वाले बृहद बृक्षरोपण अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न।
✓ महिलाओं ने हरिशंकरी वृक्ष की सुरक्षा अपने पुत्र के सामान करने का लिया संकल्प।
कुशीनगर :- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 1 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को पडरौना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा – मठिया में हरिशंकरी अभियान के तहत आगामी 9 जुलाई को होने वाले बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत एक आवश्यक बैठक किया गया, जो जिलाधिकारी महोदय कुशीनगर के निर्देशन में एवं जिला संयोजक आर. के. सिंह तथा जिला सह संयोजक पप्पू पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया! जिसमें उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने एक स्वर में हरिशंकरी बृक्ष को लगाकर अपने पुत्र के रूप में सेवा करने का संकल्प लिया।
इस बैठक को सम्बोधित करते हुए कुशीनगर जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी पप्पू पाण्डेय ने कहा कि, 9 जुलाई को पुरे जनपद में बृहद बृक्षरोपण किया जाना है, जिसमें 3 बृक्ष लगाने हैं पाकड़, पीपल, बरगद जो की ब्रह्मा, विष्णु, महेश के प्रतिक हैँ! ये तीनों वृक्ष हमारे गांव के जलस्तर को बढ़ाएंगे और हमको शुद्ध आक्सीजन भी प्रदान करेंगे! इतना ही नहीं ये तीनों ऐसे वृक्ष हैं जो पूरे वर्ष भर पशु पक्षियों के लिए गोंदा रूपी फल समय समय पर प्रदान करते रहते हैं जिससे पशुओं और पक्षियों के भोजन के काम आता रहता है। गांव के बड़े बुजुर्ग अक्सर इन्हीं पेड़ों के नीचे चबूतरे का निर्माण कर वहां बैठकर अपना चौपाल लगाने का कार्य करते करेंगे। इन पदों को त्रिभुजाकार के आकार में 1:1:1 के व्यास में लगाना है। इन बातों से सहमत उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर में हरिशंकरी बृक्ष को लगाकर अपने पुत्र के रूप में सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा की महिला मोर्चा के “जिला उपाध्यक्ष” नूतन दुबे, प्रदीप गुप्ता, कंचन मिश्रा, पुष्पा देवी, रंजन चौहान, पुनीता देवी, हेमलता देवी, चंदा देवी, आर्मी खातून, पूजा पटेल, रोशन तारा, श्वेता कुशवाह आदि महिलाएं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहीं।