उत्तर प्रदेश : बिजली बिल बकाये में पूरा सरचार्ज माफ, मूलधन में भी 20% तक की छूट, खत्म होगा बिजली चोरी का केस।

0
image_editor_output_image939667756-1767604993909.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश

∆ यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, बिजली बिल बकायेदारों को राहत—सरचार्ज पूरी तरह माफ, मूलधन में भी 20% तक की छूट!

∆ बिजली बकाया अब बोझ नहीं! 4 से 31 जनवरी तक करें पंजीकरण, एकमुश्त समाधान योजना से पाएं सीधा लाभ। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा मौका!

∆ 2 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 100% सरचार्ज माफी, आसान ईएमआई में भुगतान की सुविधा! छोटे दुकानदारों को भी मिलेगी राहत।

∆ 1 किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ता भी योजना में शामिल, बकाया भुगतान हुआ आसान, योजना पर जनता का भरोसा।

∆ पहले चरण में 32 लाख उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, दूसरे चरण में भी उमड़ी उम्मीदों की भीड़।

यूपी : उत्तर प्रदेश बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत विद्युत उपभोक्ताओं को 100 फीसदी ब्याज माफी के साथ मूलधन में भी भारी छूट का ऑफर दिया जा रहा है! 32 लाख ग्राहक इस माफी योजना का लाभ उठा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं के लिए फिर राहत की योजना लेकर आई है! इसमें बिजली बिल बकायेदारों को भारी छूट देने का ऑफर दिया गया है! सरचार्ज के साथ बकाया मूलधन में भी कमी की जाएगी! साथ ही अगर बिजली चोरी का केस भी खत्म किया जा सकता है! यूपी बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बकाया में छूट की अवधि बढ़ा दी गई है! उपभोक्ता 4 जनवरी से 31 जनवरी तक द्वितीय चरण में पंजीकरण करा सकते हैं! और लाभ उठा सकते हैं! पहले चरण में 32 लाख ग्राहक इस योजना का फायदा उठा चुके हैं।

इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ता, जिनका लोड 2 किलोवाटर तक है, उन्हें इसका फायदा मिलेगा! जबकि 1 किलोवाट तक के दुकानदार भी एकमुश्त समाधान योजना के दायरे में होंगे! इसमें बिजली बकाया में 100 फीसदी सरचार्ज में माफी मिलेगी! जबकि बकाया के मूलधन में भी 20 फीसदी तक की छूट दी जाएगी. बिजली बकाये की रकम को आसान किस्तों यानी ईएमआई में भुगतान करने की सुविधा भी दी जा रही है।

बिजली विभाग की ओर से बढ़े हुए बिजली बिल को औसत खपत के अनुसार कम कराने का अवसर भी दे रहा है! इससे विद्युत उपभोक्ताओं की ज्यादा बिजली बिल आने और मीटर तेजी से भागने जैसी आशंकाएं भी दूर होंगी! बिजली चोरी के दर्ज मुकदमों में भी राहत देते हुए बकाया चुकाने का मौका भी दिया जा रहा है।

∆ हेल्पलाइन नंबर 1912 डॉयल करें!

अगर बिजली उपभोक्ता को किसी तरह का संदेह या सवाल मन में है तो वो बिजली विभाग का 1912 हेल्पलाइन नंबर डायल कर जानकारी ले सकता है. बिजली विभाग जाकर भी जानकारी ली जा सकती है!

∆ बिजली राहत योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें!

उपभोक्ता बिजली बकाया में छूट के लिए WWW.UPPCL.ORG, UPPCL Consumer App, बिजली विभाग के कार्यालय, फिनटेक एजेंसी के एजेंट, मीटर रीडर या जनसेवा केंद्र के जरिये भी आवेदन कर सकते हैं।

∆ बिजली बिल राहत योजना आवेदन का पंजीकरण शुल्क!

बिजली बकाये में छूट के लिए दो हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क रखा गया है! ये धनराशि भी आपके बकाया बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी! उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तीसरा चरण भी चलाएगा, लेकिन इसमें छूट उतनी ही मिलेगी, ये तय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed