कुशीनगर/ राष्ट्रीय ध्वज संहिता की अनदेखी, पंचायत भवन पर देर शाम तक लहराता दिखा तिरंगा झण्डा।

0
image_editor_output_image-996824387-1755273992359.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

1. पंचायत भवन पर नियम विरुद्ध देर शाम तक लहराता रहा तिरंगा झंडा।

2. बलकुड़िया बाजार में स्थित पंचायत भवन पर शाम 7 बजे के बाद भी तिरंगा झंडा उतारना भूले जिम्मेदार।

3. राष्ट्रीय ध्वज संहिता की अनदेखी, पंचायत भवन पर देर रात तक तिरंगा।

4. भारतीय संविधान में मिले “तिरंगा झण्डा” के सम्मान में जिम्मेदारों ने बरती लापरवाही, जिम्मेदार अधिकारी की कलम से  कार्रवाई कब तक?

5. बलकुड़िया बाजार पंचायत भवन पर ध्वज उतरवाने में जिम्मेदार रहे नाकाम।

बलकुड़िया बाजार 15 अगस्त 2025

बलकुड़िया बाजार पंचायत भवन पर, तिरंगा सम्मान में बरती गई घोर लापरवाही, प्रधान पर उठे सवाल।

बलकुड़िया बाजार। राष्ट्रीय ध्वज संहिता के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद बलकुड़िया बाजार पंचायत भवन पर तिरंगा झंडा शाम 7 बजे के बाद भी लहराता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत भवन की जिम्मेदारी गांव के प्रधान के पास है, लेकिन “राष्ट्रीय ध्वज” सम्मान को लेकर घोर लापरवाही बरती गई।

राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार सूर्यास्त के बाद सार्वजनिक भवनों पर “तिरंगा झण्डा” फहराया नहीं जा सकता। इसके बावजूद 7 बजे के बाद भी पंचायत भवन पर झंडा लहराता दिखा, जिससे ग्रामवासियों में नाराजगी है। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि यह घटना, केवल नियम का उल्लंघन नहीं, बल्कि तिरंगे के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है।

सूत्रों का कहना है कि, इतनी बड़ी गलती के बावजूद भी प्रधान की ओर से इस पर गंभीरता होते नहीं दिखाई दिया गया।

अब देखना ये होगा कि, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच कर ग्राम पंचायत के जिम्मेदार प्रधान के खिलाफ किस तरह की कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में तिरंगे के सम्मान से कोई भी जन-प्रतिनिधि खिलवाड़ न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed