मुसहर व धागड़ समाज के लोगों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कुशीनगर को सौंपा मांग पत्र।

0
image_editor_output_image-1463500781-1755701782771.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

1. मुसहर व धागड़ समामुसहर व धागड़ समाज के लोगों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कुशीनगर को सौंपा मांग पत्र। समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कुशीनगर को सौंपा मांग पत्र।

2. पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुसहर व धागड़ समाज के लोगों ने जताई नाराज़गी।

3. जिलाधिकारी से मुसहर व धागड़ समाज के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाने की हुई मांग।

4. बुनियादी सुविधाओं से वंचित मुसहर व धागड़ समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय पर उठाई आवाज़।

5. न्याय व अधिकार की मांग को लेकर प्रशासनिक स्तर पर दी चेतावनी।

आपकी आवाज़ न्यूज कुशीनगर 20 अगस्त 2025 :
कुशीनगर :- मुसहर व धागड़ समाज के लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आज जिलाधिकारी कुशीनगर को एक मांग पत्र सौंपा। जनपद के कई हिस्सों से आए इस समाज के लोगों ने पांच सूत्रीय मांगों के माध्यम से प्रशासन का ध्यान अपनी बुनियादी समस्याओं की ओर आकर्षित किया।

डीएम को सौंपे गए इस पत्र में मांग की गई है कि मुसहर व धागड़ समाज के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।

कुल मिलाकर, समाज के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि अब वे अपने हक और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर प्रशासन तक मजबूती से लड़ेंगे।

✓ डीएम को सौंपे गए इस पत्र में मांग पत्र में पांच मांगे निम्नवत हैं।

१- मुसहर और धागड़ जाति के परिवारों को घरौनी प्रमाण पत्र एवं पूर्व में आवंटित कृषि पट्टा पर मोहर्रम मुसहर व धाकड़ समाज के लोगों का कब्जा दखल कराया जाए।

२- धागड़ जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए।

३- मुसहर और धागड़ जाति के लोग अपनी 132 लैंड की भूमि पर या खेतों में किसी भी भूमिधरी चको में से हुए हैं, जिन्हें कभी भी उसके भूमि से बेदखल किया जा सकता है! इसलिए मुसहर और धागड़ परिवार को आवासीय भूमि एवं आवास मुहैया कराया जाए।

४- मुसहर एवं धागढ़ जाति के परिवारों को रोजगार मुहैया कराया जाए।

५- सरकारी योजनाओं का लाभ मुसहर व धाकड़ जाति के व्यक्तियों को शत प्रतिशत पप्रदान कराया जाए।

उपरोक्त मांगों को लेकर आज हजारों की संख्या में पहुंचे लोग  और “भारतीय आदिवासी महासभा” के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार भील ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और मनरेगा रोज़गार जैसी सुविधाओं की कमी पर गहरी नाराज़गी जताई गई। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि अब तक उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे वे पिछड़ेपन का सामना कर रहे हैं। इस अवसर पर मुकेश, श्रीकृष्ण, रामदेव, गिरजा, दुर्गेश, उपेंद्र, सुरेश, ध्रुव, अशोक, पप्पू, फागु, मुन्ना, मोती, महेंद्र, विशुन प्रताप, शिवनाथ, रामधनी, राजू, जगन्नाथ, सुदामा, गोरख, जितेंद्र, जसवंत, महंत, बाबूलाल जैसे हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed