पडरौना/कुशीनगर : “रियल पैराडाइज एकेडमी” का भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

0
image_editor_output_image-1297129655-1771850047110.jpg
Spread the love

रिपोर्ट – धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ नन्हे कलाकारों ने देश के विविध सांस्कृतिक रंगों से सजाया मंच!

∆ मुख्य अतिथि कुँवर आर पी एन सिंह ने अनुशासन और गुणवत्ता की सराहना की!

∆ जनप्रतिनिधियों ने कहा—संस्कार और आधुनिक शिक्षा का सुंदर संगम!

∆ सफल पूर्व छात्रों का सम्मान, विद्यालय परिवार हुआ गौरवान्वित!

∆ राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का गरिमामय समापन!

मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत करतीं प्रधा. डॉ.सुनीता पाण्डेय

पडरौना/कुशीनगर
पडरौना। नगर स्थित रियल पैराडाइज एकेडमी का वार्षिकोत्सव उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कश्मीर की वादियाँ, बंगाल की दुर्गा पूजा, महाराष्ट्र की झलक, उत्तराखंड का कुमाऊँनी लोकनृत्य, नेपाल का बसंत उत्सव, ‘सेव वाटर’, माता-पिता की महत्ता तथा एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के लाभ-हानि जैसे समसामयिक विषयों पर आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने समारोह को यादगार बना दिया।

नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी दृश्य

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुँवर आर पी एन सिंह ने विद्यालय के अनुशासन, शैक्षिक गुणवत्ता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है। उन्होंने नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत उच्चस्तरीय कार्यक्रमों को अद्भुत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि विधायक मंटू जायसवाल ने कहा कि विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करते हुए भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक विवेकानंद पांडेय ने अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों की गतिविधियों पर नियमित ध्यान और संवाद उन्हें अनुशासित एवं सजग बनाता है।

संबोधित करते राज्य सभा सांसद मा. कु.आर पी एन सिंह

मुख्य वक्ता बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने विद्यालय के अनुशासन एवं शैक्षणिक स्तर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि सभी विद्यालय इसी समर्पण से कार्य करें तो देश शीघ्र ही विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर होगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री शैलेन्द्र दत्त शुक्ल एवं जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय परिवार ने अपने सफल पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर गौरवान्वित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
समारोह में प्रबंधक मनोज शर्मा, अजय गुप्ता, सुधीर शाही, गोविंद मिश्र, डॉ. गोरख राय, इंद्रजीत मणि, अश्विनी पांडेय, सतीश श्रीवास्तव, ब्रह्मकुमारी मीरा बहन, शेषनाथ सिंह, नवल किशोर त्रिपाठी, वाई. के. शुक्ल, भानु प्रकाश मिश्र तथा जिला प्रचारक अभय जी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रख्यात कवि एवं मंच संचालक अनूप मिश्र ने किया। अंत में राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ। विद्यालय प्रबंधक डॉ. नीरेन पांडेय ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागी छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed