कुशीनगर/सेवरही में संत शिरोमणि कुल गुरु बाबा गणिनाथ महाराज का ग्यारहवां पुजनोत्सव धूमधाम से सम्पन्न।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
1. सेवरही में गूँजे जयकारे – बाबा गणिनाथ महाराज का ग्यारहवां पुजनोत्सव धूमधाम से सम्पन्न।
2. भव्य शोभा रथ यात्रा से सराबोर हुआ नगर – श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि कर किया स्वागत।
3. मद्धेशिया वैश्य महासभा के तत्वावधान में हुआ आयोजन – नगरवासियों ने बांटी प्रसाद और मिष्ठान।
4. गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति – बाबा गणिनाथ महाराज के चरणों में चढ़ाए फूल।
5. संगीत, भजन और कीर्तन से गूँजा वातावरण – आस्था और उत्साह में डूबा सेवरही।

कुशीनगर 6 सितम्बर 2025
सेवरही। संत शिरोमणि कुल गुरु बाबा गणिनाथ महाराज का ग्यारहवां पुजनोत्सव समारोह बड़े ही भव्य और श्रद्धामय माहौल में मद्धेशिया वैश्य महासभा, सेवरही के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर में शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा नगर भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर हो उठा।
सुबह से ही श्रद्धालुओं ने बाबा गणिनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभा रथ यात्रा में आकर्षक झांकी, संगीत वाद्ययंत्र और भक्तों के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी इस यात्रा का जगह-जगह जायसवाल समाज और नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत स्थलों पर पुष्पवर्षा, मिष्ठान और शीतल जल की व्यवस्था की गई थी।

इस आयोजन में नगर के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही। मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, मायाशंकर निर्गुणायत, सुग्रीव मद्धेशिया, शंशाक मद्धेशिया, शैलेन्द्र मद्धेशिया, जगत मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया, कालीचरण मद्धेशिया, सत्यप्रकाश जायसवाल, सभासद पप्पू जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश व्याहुत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल, सभासद प्रमोद मद्धेशिया, लव जायसवाल, सुधीर तिवारी, अजय गुप्ता, सुमित रौनियार, दिनेश मद्धेशिया, दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, पिन्टू मद्धेशिया, दुर्गेश मद्धेशिया, कमलेश मद्धेशिया, नीरज जायसवाल, जितेंद्र मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

वहीं शोभायात्रा के स्वागत में जायसवाल समाज के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। इस दौरान बाबा गणिनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और फूलों की वर्षा कर माहौल को और भी भक्ति मय बना दिया गया। स्वागत स्थल पर केदारनाथ गुप्ता, दिनानाथ जायसवाल, अशोक जायसवाल, पीएनबी संदीप, मुस्कान, सभासद पप्पू जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, उमेश जायसवाल, विश्वबंधु जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, अमरचंद, दारा सिंह, कृष्णा जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, राहुल जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, आनंद जायसवाल, मनीष जायसवाल, बिंध्याचल जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
पूरे दिन नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। श्रद्धालु भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन में शामिल होकर बाबा गणिनाथ महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि कुल गुरु बाबा गणिनाथ महाराज ने समाज को एकजुट कर सद्भावना, सत्य, धर्म और परोपकार का जो संदेश दिया है, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का उत्थान संभव है।
भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए मद्धेशिया वैश्य महासभा सेवरही और जायसवाल समाज की ओर से आभार प्रकट किया गया।