कुशीनगर : किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों का हुआ मांगलिक प्रस्थान समारोह।

0
image_editor_output_image-1959240227-1770643760102.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ एनएसएस नियमित कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ मांगलिक प्रस्थान समारोह!

∆ प्रधानाचार्य बोले—यह विदाई नहीं, उन्नति की नई शुरुआत है!

∆ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को बनाया यादगार!

∆ मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित!

∆ मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन!

पिपरा बाजार। 09 फरवरी 2026
किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के नियमित कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य मांगलिक प्रस्थान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ! समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि यह मांगलिक प्रस्थान कोई स्थायी विदाई नहीं है, बल्कि छात्र-छात्राओं के जीवन के एक चरण से दूसरे महत्वपूर्ण चरण की ओर बढ़ने का मार्ग है। सभी गुरुजनों का आशीर्वाद सदैव विद्यार्थियों के साथ है।

वरिष्ठ प्रवक्ता संजय कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की! वहीं डॉ. विष्णु प्रताप चौबे ने बदलते वैश्विक परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

अमरजीत कुशवाहा, साबिया खातून, साहिना, प्रीति, अन्नू, शकीला, अनुष्का जायसवाल, साधना यादव, फिजा, प्रज्ञा आदि विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा 9 की छात्राओं ने पिरामिड बनाकर अपनी टीम भावना, एकाग्रता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
हिंदी प्रवक्ता सुनील कुमार पांडेय ने अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कृष्ण कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
इसी क्रम में इस सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 से अमृता, प्रियंवदा, धीरज तथा कक्षा 10 से संजना यादव, मनीषा प्रजापति एवं सत्यराज को पुरस्कार प्रदान किए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समाप्ति के पश्चात मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सतीश कुशवाहा, निमेष मिश्रा, चंद्रभूषण पांडेय, शिवेंद्र कुमार चौबे, योगेन्द्र यादव, रानी मिश्रा सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed