पड़रौना में उत्तर प्रदेश शासन के उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के आज आगमन।

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ पडरौना नगर अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कोतवाली रोड स्थित जलकल भवन द्वार पर समर्थकों सहित मिलकर उप-मुख्यमंत्री जी का किया स्वागत अभिनन्दन।
✓ आत्मीय अभिनन्दन से अभिभूत श्री मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

पड़रौना :- उत्तर प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के आज पडरौना नगर आगमन पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कोतवाली रोड स्थित जलकल भवन द्वार पर अपने समर्थकों सहित सैकड़ों की संख्या में युवा साथियों के साथ मिलकर माननीय उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत अभिनन्दन किया। स्वागत के क्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ देने के अलावा माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट करने के बीच पूरा क्षेत्र भारत माता की जयजयकार के नारों के साथ गूंज उठा। अपने आत्मीय अभिनन्दन से अभिभूत श्री मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के बाद पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के वरिष्ठ सहयोगी और प्रदेश के विकास में महती भूमिका निभाने वाले माननीय मंत्री जी ने विगत 8 वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अरविंद कुशवाहा अरूण सिंह राजेश कुशवाहा राजू साह प्रदीप कुशवाहा बपवन जायसवाल नीरज मिश्रा अंशु जायसवाल आर्यन शर्मा अमित तिवारी विनय मद्धेशिया रामु पांडेय आकाश वर्मा भास्कर पाठक कुंड़न सिंह मानस मिश्रा भरत चौधरी अभय तिवारी पिंटू साह हरेंद्र साह बबलू शर्मा छोटू साह भोला साहा अमन मोदनवाल संजय साहा संदीप निगम सन्नी सिंह अजय शर्मा अनूप गौड़ अजय जायसवाल विक्की सिंह आदर्श जायसवाल अनंत सिंह राजेश जायसवाल संतोष चौहान राहुल सिंह राजू जायसवाल मनोज सिंह कार्तिक मोदनवाल सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही।