कुशीनगर में मदनी मस्जिद विवाद पर चला प्रशासन प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी।

0
image_editor_output_image-1700610055-1739100218948.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, आपकी आवाज़ न्यूज, कुशीनगर यूपी

✓ कोर्ट के आदेश के बाद मदनी मस्ज़िद पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर।

✓ सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी मदनी मस्ज़िद।

✓ वर्षों से चल रहा था कोर्ट में केस।

कुशीनगर। हाटा में मदनी मस्जिद को लेकर छिड़े विवाद के बीच प्रशासन ने आज सख्त कदम उठाते हुए मस्जिद को बुलडोजर से तोड़ना शुरू कर दिया। प्रशासन का दावा है कि यह मस्जिद अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाई गई थी और इसके निर्माण में किसी भी तरह की कानूनी अनुमति नहीं ली गई थी। इसी आधार पर इसे हटाने का निर्णय लिया गया।

हालांकि, प्रशासन के इस कदम से स्थानीय मुस्लिम समुदाय में गहरी नाराजगी देखी जा रही है, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया है! उनका कहना है कि, मस्जिद कई दशकों से वहां मौजूद थी और अचानक इसे अवैध करार देना उचित नहीं है। 
इस मामले में राज्य सरकार और जिला प्रशासन का कहना है कि, यह कदम कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है! प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि, किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या समुदाय से जुड़ा हो।! बुलडोजर की घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

स्थानीय निवासियों और धार्मिक नेताओं ने इस मामले में सरकार से बातचीत करने और समाधान निकालने की अपील की है! वहीं, विपक्षी दलों ने सरकार पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। 

इस विवाद के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या, अवैध निर्माण को हटाने के लिए उठाए गए कदमों में धार्मिक संवेदनशीलता का ध्यान रखा जा रहा है? साथ ही, इस मामले में कानूनी प्रक्रिया और सामाजिक सद्भाव के बीच संतुलन बनाने की चुनौती भी सामने आ रही है। 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है! साथ ही, यह भी कहा गया है कि कानून का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed