पडरौना/रियल पैराडाइज एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
1. पडरौना के रियल पैराडाइज एकेडमी में उल्लासपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस।
2. सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, बच्चों ने किया शिक्षकों का सम्मान।
3. प्रबंधक डॉ. निरेन पांडेय ने शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित।
4. विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता पांडेय ने राधाकृष्णन के जीवन पर डाला प्रकाश।
5. इंटरनेशनल क्लब व्हील की टीम ने शिक्षकों को सम्मानित कर जताया गर्व।
पडरौना 5 सितम्बर 2025

पडरौना रियल पैराडाइज एकेडमी में शिक्षक दिवस बड़े ही उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, संगीत, लघु नाटिका आदि प्रमुख आकर्षण रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. निरेन पाण्डेय ने प्रधानाचार्या सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा—
“शिक्षक छात्रों का भविष्य संवारने के साथ-साथ देश को योग्य नागरिक देने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारे शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता पाण्डेय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटरनेशनल क्लब व्हील कुशीनगर की सचिव रश्मि श्रीवास्तव तथा सदस्य सरिता गुप्ता, विनीता गुप्ता और स्मृति तुलस्यान उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रधानाचार्या और समस्त शिक्षकों को पुष्प एवं उपहार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा—
“शिक्षक समाज और देश के निर्माता होते हैं। आज आप सभी को सम्मानित करके हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।”
इस अवसर पर जितेन्द्र ओझा, गिरिजेश चौबे, प्रियंका विश्वकर्मा, विनय जयसवाल, शालिनी रैना, नीलम पाण्डेय, अर्चना शर्मा, अमित सिंह, शिवांगी दीक्षित सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।