साकेत बिहारी मंदिर के महंथ और दुकानदार के बीच दुकान के लिए जद्दोजहद।

0
image_editor_output_image-1119517739-1751994624281.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

✓ मन्दिर के महंत और गोकुल स्वीट्स के मालिक के बीच दुकान को लेकर जद्दोजहद जारी।

✓ दुकानदार ने बताया, धरना प्रदर्शन के कारण दो दिन बंद रही दुकान, लाखों की मिठाई हुई खराब।

✓ श्री सुरेश शर्मा ने बताया, इससे पहले भी इस कटरे में कई लोगों का व्यापार नहीं चला तो उन लोगों ने बदल दिया अपना व्यवसाय, फिर मेरे साथ ये सौतेला व्यवहार क्यों?

( मामले में दुकानदार का क्या कहना है देखें ये रिपोर्ट )

पडरौना :- पडरौना नगर के सुभाष चौक से रामकोला रोड पर  स्थित एक दुकानदार और साकेत बिहारी मंदिर के महंथ के बीच जद्दोजहद बढ़ती जा रही है! इसको लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक परेशान है। कोर्ट ने दुकानदार के पक्ष में आदेश किया है, लेकिन महंथ जी अभी भी मिठाई की दुकान खोलने को लेकर अपना विरोध जताते नजर आ रहे हैं।

बीते एक जुलाई को जब दुकान खुली तो दोनों पक्षों के बीच मिठाई की दुकान खोले जाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी, और पुलिस के पहुंचने के बाद मंदिर के महंथ दो संतों के साथ धरने पर बैठ गए। वही सुरेश शर्मा के साथ साथ कुछ लोगों का कहना है कि, इसी कटरे में मौजूद एक दुकानदार के द्वारा महंथ जी का माइंडवाश करते हुए मिठाई की दुकान खोलने का विरोध कराया जा रहा है! जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हो चुकी है।

वहीं इस मामले में पडरौना कोतवाल रवि राय ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों ने जो कागज दिखाया है, इसमें एडीएम कोर्ट और दीवानी न्यायालय की ओर से दुकानदार के पक्ष में आदेश है।

वही इस मामले में बीते दिन आला अधिकारियों के साथ दोनों पक्षों की बैठक भी हुई है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी तनाव को दूर करने का प्रयास किया गया है। चूंकि मामला अभी कोर्ट में लंबित है इस लिए अग्रिम आदेश तक अधिकारियों ने यथास्थिति बनाए रखने व शांति व्यवस्था कायम रखने की बात कही है।

इस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed