पडरौना : सोहरौना में शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भव्य कलश यात्रा से गूंजा पूरा क्षेत्र, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा सैलाब।

0
image_editor_output_image-1108797821-1770900836486.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत!

∆ भोलेनाथ के जयघोष से शिवमय हुआ सोहरौना और आसपास का क्षेत्र!

∆ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति!

∆ धार्मिक आयोजन से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को बल!

∆ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए की गई विशेष प्रार्थना!

पडरौना : पडरौना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोहरौना स्थित श्री माताजी मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सम्मानित हिंदू जनमानस ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, जयघोष और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हो उठा।
कलश यात्रा का शुभारंभ श्री माताजी मंदिर से विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए खिड़कियां बासी तक पहुंची और पुनः मंदिर परिसर में आकर विधिवत रूप से सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने योग्य थी। भगवान भोलेनाथ के जयघोष से समूचा क्षेत्र शिवमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने श्रद्धालुजनों के साथ यात्रा में सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। भगवान शिव की आराधना मानव जीवन को सत्य, करुणा, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
आयोजकों ने बताया कि शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना से आयोजित किया गया है। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि वे समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी असीम कृपा, आशीर्वाद एवं संरक्षण बनाए रखें और क्षेत्र निरंतर विकास, शांति एवं धर्ममय पथ पर अग्रसर होता रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय, आयोजक कर्ता बाबू राम दास, भाजपा मंडल मंत्री विशुनपुरा छेदी शर्मा, मनोज गौड़, राम नारायण कुशवाहा, दुखी कुशवाहा, पुजारी रामाशीष कुशवाहा, सुभावती देवी, गुड़िया देवी, बिंदु देवी, विमला देवी, उर्मिला देवी, कमलावती देवी, आलोक विश्वकर्मा, अमित तिवारी, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अनिल पाण्डेय, संजय सिंघल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
धार्मिक आस्था, उत्साह और भक्ति से ओत-प्रोत यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed