कुशीनगर/पड़रौना में एकमुश्त समाधान योजना के तहत वृहद विद्युत कैंप, सैकड़ों उपभोक्ताओं के बिलों का निस्तारण।

0
IMG-20251217-WA0062.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

🟢 पडरौना छुछिया गेट चौराहे पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत वृहद विद्युत कैंप का आयोजन, सैकड़ों उपभोक्ताओं को मिला सीधा लाभ!

🟡 कैंप में बकाया बिल, मीटर रीडिंग व कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण, 30 ने किया पूर्ण भुगतान!

🔵 कुल 60 मामलों का समाधान, 30 उपभोक्ताओं ने किश्तों में भुगतान चुना, 300 लोगों को योजनाओं की जानकारी!

🔴 प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी बोले—लगातार लगाए जाएंगे कैंप, जिला प्रभारी रवि सिंह ने उठाए जर्जर तार व संसाधनों के मुद्दे!

कुशीनगर/पडरौना 17 दिसम्बर 2025

पूर्वांचल व्यापार मंडल के तत्वाधान में विद्युत विभाग, पड़रौना द्वारा छुछुइया गेट चौराहा पर एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत वृहद कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल, मीटर रीडिंग, कनेक्शन समेत विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को सरकार की विभिन्न विद्युत योजनाओं की जानकारी दी गई तथा बिल भुगतान भी कराया गया। कुल 60 मामलों का निस्तारण हुआ, जिसमें 30 उपभोक्ताओं ने पूर्ण भुगतान किया जबकि 30 ने किश्तों में भुगतान की प्रक्रिया अपनाई। वहीं लगभग 300 लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऐसे कैंप कई दिनों तक लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। जिला प्रभारी रवि सिंह ने जर्जर तार, पोल, सीढ़ी, कर्मचारियों की किट सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की समस्याओं को एक्सियन के समक्ष रखते हुए शीघ्र निस्तारण की मांग की। कैंप में प्रदेश प्रभारी विजय प्रकाश पांडे, जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूनम जायसवाल, एक्सियन सुरेंद्र कुमार सहित पूर्वांचल व्यापार मंडल के पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed