कुशीनगर के मौतीचक विकासखंड में रिटायर्ड कमांडो पारस नाथ का गांव में हुआ जोरदार स्वागत समारोह।
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ वीआईपी की सुरक्षा और यूएन मिशन में रहे तैनात, 35 साल देश सेवा के बाद हुई घर वापसी।
✓ सेवानिवृत्त नायब सूबेदार कमाण्डों पारसनाथ गुप्ता का घर पहुंचने पर परिजनों, क्षेत्रीय जनता और शुभचिंतकों द्वारा किया गया भव्य स्वागत।
कुशीनगर 5 अगस्त 2025:
कुशीनगर जिले में मोतीचक विकास खण्ड के टोला विजयपुर निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार कमाण्डों पारसनाथ गुप्ता को घर पहुंचने पर परिजनों और क्षेत्रीय जनता एवं शुभचिंतकों के द्वारा भब्य स्वागत किया गया, इससे पहले डीजीएआर शिंलांग में भी समारोह आयोजित कर इन्हें सम्मानित किया गया।

पारसनाथ गुप्ता ने 35 बर्ष पहले डीजीआरएम हेड क्वार्टर शिलांग से अपनी सेवा शुरू की थी अपने कार्य काल के दौरान वे कई जानी-मानी हस्तियों की सुरक्षा में तैनात भी रहे 2003 से 2005 तक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा में भी तैनात रहे! 2006 में पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात रहे, 2007 में उन्होने तीन माह तक केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा का दायित्व निभाया, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की सुरक्षा में चेन्नई में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी पारसनाथ गुप्ता ने 20015 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कांगो में भी अपना योगदान दिया! घर पहुंचने पर वहां की जनता एवं समाज सेवियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत होकर, उन्होंने कहा कि, कर्तव्य निष्ठा अनुसाशन और देशभक्ति का यह सम्मान है, उन्होंने बताया युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेंगे।
स्वागत करने वालों में बड़े भाई खजांती गुप्ता पूर्व सैनिक राजाराम कुशवाहा, पूर्व सैनिक बलजीत यादव, पूर्व सैनिक कैप्टन संजय सिंह, दीनदयाल कुशवाहा, भगवन्त यादव, पूर्व प्रधान दयानंद कुशवाहा, नेहरू कुशवाहा रामनिवास सिंह शामिल रहे स्वागत कार्यक्रमका संचालन सुरेंद्र कुशवाहा ने किया