कुशीनगर : सांस्कृतिक रंगों से सजा “रियल पैराडाइज एकेडमी” का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, राज्य सभा सांसद आर.पी.एन. सिंह ने किया शुभारंभ

0
image_editor_output_image-1125222703-1771762272591.png
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, आपकी आवाज़ न्यूज़, कुशीनगर

∆ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का हुआ आगाज़!

∆ प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बुके भेंट कर किया मुख्य अतिथि का स्वागत!

∆ प्रबंधक डॉ. निरेन पाण्डेय व को-ऑर्डिनेटर जितेंद्र ओझा ने विशिष्ट अतिथियों का किया अभिनंदन!

∆ छात्राओं के स्वागत नृत्य ने बांधा समां, तालियों से गूंजा वर्षिकोत्सव का पंडाल!

∆ शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का संदेश देता “रियल पैराडाइज एकेडमी” का भव्य आयोजन!

कुशीनगर : पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित रियल पैराडाइज एकेडमी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और अभिभावकों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद कुँवर आर पी एन सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और वातावरण भक्तिमय हो गया।
दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत की इसी कड़ी में विद्यालय के प्रबंधक डॉ.निरेन पाण्डेय एवं को-ऑर्डिनेटर जितेंद्र कुमार ओझा ने मंचासीन विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत पर आधारित नृत्य ने कार्यक्रम की शुरुआत को और भी यादगार बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

अपने संबोधन के दौरान राज्य सभा सांसद कुँवर आर पी एन सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया और विद्यालय परिवार को वर्षिकोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति की झलक स्पष्ट दिखाई दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि “रियल पैराडाइज एकेडमी” शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी समान महत्व देता है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान पडरौना सदर विधायक मनीष जैसवाल, हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र दत्त शुक्ल, व प्रबंधक श्री मनोज शर्मा सारस्वत, किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार के प्रधानाचार्य श्री अश्विनी पाण्डेय, प्रधानाचार्य देवेंद्र मणि, बृजेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर ओझा, अनूप सिंह, शेषनाथ सिंह, नवल किशोर त्रिपाठी, सतीश श्रीवास्तव, अजय गुप्ता व आनंद सिंह सहित तमाम विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने समूचे कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed