कुशीनगर : कसया की नवीन सब्जी मंडी से दिनदहाड़े स्पलेंडर बाइक पार, पुलिस गश्त पर उठे सवाल।

0
image_editor_output_image-1002803127-1771086090753.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ भीड़भाड़ वाली मंडी से मिनटों में गायब हुई बाइक, चोर बेखौफ!

∆ कसया थाना में दी लिखित तहरीर, पीड़ित ने लगाई बरामदगी की गुहार!

∆ सीसीटीवी व सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, व्यापारियों में दहशत!

∆ लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पुलिस के लिए चुनौती बना गिरोह!

कसया/कुशीनगर।
जनपद के कसया थानाक्षेत्र स्थित नवीन सब्जी मंडी में शुक्रवार को दिनदहाड़े स्पलेंडर बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल से बाइक पार हो जाने से जहां आमजन में दहशत है, वहीं पुलिस की गश्ती व्यवस्था भी कटघरे में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामकोला थानाक्षेत्र के ग्राम सिधावें (टोला पठानपट्टी) निवासी जयकिसुन मद्धेशिया शुक्रवार की सुबह अपनी स्पलेंडर बाइक (नंबर UP57 U1628) से प्रतिदिन की भांति नवीन सब्जी मंडी कसया खरीदारी के लिए आए थे। उन्होंने अपनी बाइक मंडी परिसर में खड़ी की और सब्जी लेने चले गए।
कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। अचानक बाइक न मिलने पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
थक-हारकर पीड़ित ने कसया थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर दी और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद करने और चोरों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ नहीं की गई। दिनदहाड़े बाइक चोरी की यह वारदात पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस घटना का खुलासा कितनी जल्द कर पाती है और क्षेत्र में बढ़ते चोरों के आतंक पर किस प्रकार अंकुश लगाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed