कुशीनगर/ नवरात्रि महापर्व हेतु नगर पालिका परिषद् पडरौना की तैयारी।

0
image_editor_output_image629861595-1758978676105.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

√ नवरात्रि महापर्व की तैयारी में जुटी पडरौना नगर पालिका, नगरपालिका अध्यक्ष ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण।

√ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सर्वोपरि, नगर पालिका अध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश।

√ साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर।

√ पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

√ नगर पालिका का संकल्प – श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण।

पडरौना, कुशीनगर 27 सितम्बर
नवरात्रि महापर्व के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद् पडरौना लगातार नगर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद् पडरौना अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की। अध्यक्ष जी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

इस अवसर पर ईओ संतराम सरोज, जेई राम बहादुर, अशोक गुप्ता, अरुण सिंह, घनश्याम यादव, अनिल कुमार, संतोष यादव, अनूप गौड़, भोला मिश्रा, अंकित सिंह, सुरेश शर्मा, महेंद्र चौधरी, मन्नू गौड़ सहित नगर पालिका परिषद् के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सम्मानित गण उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद् पडरौना का संकल्प है कि नगर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे नवरात्र महापर्व एवं मूर्ति विसर्जन में पूरी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्मिलित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed