मेरठ में युवक विनय की गोली मारकर हत्या: मोहल्ले में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

0
image_editor_output_image-1718989616-1754103242747.jpg
Spread the love

ब्यूरो रिपोर्ट, आपकी आवाज़ न्यूज, उत्तर प्रदेश

✓ एसपी देहात ने घटना के खुलासे के लिए सीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गठित की तीन टीमें।

✓ पुलिस का कहना, जल्द ही कर दिया जाएगा पूरे घटना क्रम का खुलासा।

मेरठ, 2 अगस्त 2025: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक विनय (उम्र 26 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब विनय अपने घर के पास टहल रहा था। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


✓ क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, विनय का कुछ युवकों से पुराना विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के तहत यह हत्या की गई। मृतक के परिवार ने कुछ नामजद लोगों पर हत्या का आरोप भी लगाया है।


✓ मौके पर पहुंची पुलिस!

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और संदिग्धों की तलाश लगातार की जा रही है।

✓ परिवार का रो-रोकर बुरा हाल!

विनय अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

✓ क्या बोले अधिकारी?

एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छापेमारी जारी है।

मेरठ :- उत्तर प्रदेश का मेरठ जैसे जुर्म का नया अड्डा बनकर उभर रहा है, कुछ महीनों पहले मुस्कान ने साहिल संग मिल पति सौरभ की हत्या की, तीन दिन पहले एक शख्स की गला काटकर हत्या कर दी गई थी! और अब अंकुर उर्फ विनय नाम के शख्स की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 26 साल के विनय का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मोहल्ले में शराब पीकर झगड़ रहे लड़कों को टोक दिया था! इस बात से टिल्लर नाम का युवक उससे इतना खार खा गया कि उसे अपना तमंचा निकाला और विनय के सिर में गोली मार दी।

✓ मामूली बात पर युवक की गोली मारकर हत्या!

घायल विनय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई! मेरठ में देर शाम हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई! घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस के अलावा एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र और सीओ आशुतोष कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम के समय विनय टहलने के लिए निकला था! इसी दौरान मंदिर के पीछे वाली में कई लड़के आपस में झगड़ रहे थे! विनय उन सभी को अच्छे से जानता था. इसी वजह से वह उनका बीच बचाव करने लगा।

✓ तमंचा सटाकर सिर में मारी गोली!

देखते ही देखते आरोपी उसके साथ भी हाथापाई पर उतर आए! इसी बीच टिल्लर नाम के लड़के ने तमंचा अंकुर की कनपटी से सटाया और गोली चला दी! घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए! पुलिस ने मौके पर मौजूद एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है! साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! एसपी देहात ने घटना के खुलासे के लिए सीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दी हैं! पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा! मेरठ के एसपी देहात राकेश मिश्र ने कहा कि पुलिस की दो टीमें जांच में जुटी है! आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed