कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में विकास की तस्वीरें बोलीं, यूपी सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी का ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव ने किया शुभारंभ।

0
image_editor_output_image1240981291-1766855244993.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ विकास की झलक: नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में लगी यूपी सरकार की विकास प्रदर्शनी।

∆ शुभारंभ: ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

∆ जनकल्याण पर जोर: आवास, कन्या सुमंगला, उज्ज्वला व महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी।

∆ जनभागीदारी: ग्रामीणों में दिखा उत्साह, बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी देखी।

नेबुआ नौरंगिया 27 दिसम्बर
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सूचना विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा एक भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव ने फीता काटकर किया।
प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों और सूचना पटल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामाधार राजभर, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, विजय यादव, बाल गोविंद सैनी, योगेंद्र, सीडीपीओ श्रीमती सुभद्रा श्रीवास्तव, मीना देवी, एडीओ पंचायत नेबुआ नौरंगिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed