जनपद में विद्युत की समस्या का स्थाई समाधान आवश्यक – सांसद कुशीनगर

0
image_editor_output_image1059979040-1754188314560.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

✓ अधिकारी गण को कार्ययोजना के तहत करना होगा कार्य –  सांसद विजय कुमार दुबे

✓ विद्युत समस्या से निजात के लिए ग्राउंड लेबल से प्रभावी कार्य करना होगा – जिलाधिकारी कुशीनगर

कुशीनगर :- मां0 सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक गण सहित डीएम सीडीओ की उपस्थिति में विद्युत विभाग की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
               समीक्षा बैठक का उद्देश्य जनपद में विद्युत समस्या एवं ग्राहकों की समस्याओं के निस्तारण तथा बिजली व्यवस्था के सुधारात्मक उपायों पर केंद्रित रहा।

मा0 सांसद विजय कुमार दुबे ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में देखें तो समाज के सामने आज विद्युत की समस्या बहुत बड़ी समस्या है, इस वर्ष पूरे उ0 प्र0 में जनप्रतिनिधियों ने इसका प्रताड़ना सहा है, वर्तमान में सदन की कार्यवाही चल रही है परंतु हमें प्राथमिकता देकर विद्युत विभाग की बैठक के लिए आना पड़ा। उन्होंने कहा विद्युत की समस्या संबंधी प्रकरण मेरे द्वारा सदन में भी उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में ऊर्जा की आवश्यकता हर किसी को है, जो पूरी नहीं हो पा रही है, वर्तमान विद्युत कर्मियों के सार्थक प्रयास से थोड़ा सुधार पहले के अपेक्षा देखने को मिल रहा है। उन्होंने पडरौना से तमकुही रोड तक 25 किमी का कार्य बाकी है एवं बलकुडिया से कंठीछपरा का मार्ग भी विद्युत विभाग की कमी से अधूरा है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा, जो भी कार्य कराए जा रहे हैं परंतु विद्युत का संचालन प्रभावित न हो इस पर भी ध्यान रखें।
      मां0 विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय द्वारा भी खड्डा, छितौनी सहित कोटवा फीडर से आपूर्ति होने वाले विद्युत के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए कोटवा फीडर का लोड कम किए जाने के उपायों पर चर्चा कर अपने सुझाव भी दिए।                                   इसी प्रकार मां0 विधायक पडरौना मनीष जायसवाल एवं मा0 विधायक फाजिलनगर द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रों के अंतर्गत विद्युत की समस्याओं एवं उसके निदान पर चर्चा करते हुए सुझाव भी दिए गए।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जहां भी विद्युत की समस्या है वहां के ग्राउंड लेबल से समीक्षा कर उनकी जिम्मेदारियां तय की जाय तथा जो भी नए कनेक्शन के लिए लंबित आवेदन हैं उसे अधिकारी गण शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कई विभागों द्वारा पैसा जमा करने के बाद भी कनेक्शन की कार्यवाही लंबित है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया की सांसद निधि एवं विधायक निधि से जो भी धन विद्युत विभाग के व्यवस्थाओं के सुधार हेतु दिए गाएं उस पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए पूर्ण की जाय।
      जिलाधिकारी ने कहा कि एक्सियन सहित जेई, ए ई, एसडीओ सभी को अपनी बात रखनी चाहिए ताकि पता चले कि गड़बड़ी किस स्तर से है और उस पर कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की टेक्निकल जानकारी अन्य किसी को नहीं है और यदि है तो इस पर विभाग को मंथन करना चाहिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि चल रहे सभी कार्यों का टाइम लाइन बनाएं कि कौनसा कार्य कब पूर्ण होगा।

अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा जनपद में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई जैसे कितने जर्जर तार बदले गए, कितने ट्रांसफार्मर का क्षमता वृद्धि किया गया,नए बिजली घर के निर्माण, लो बोल्टेज, नए बिजली घर बनाए जाने हेतु प्रस्ताव, आरडीएसएस योजना अंतर्गत कराए गए सर्वे का कार्य आदि प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता विद्युत,अधि0 अभि0 विद्युत पडरौना, कसया, हाटा, तमकुहीराज सहित सभी जे ई, एई, एसडीओ के साथ सभी संबंधित गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed