कुशीनगर/बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर पडरौना नगर में विजय उत्सव, विशाल जुलूस में लोगों का जमावड़ा।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
√ “बिहार में लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत—नगर में विजय जुलूस का जनसैलाब!”
√ “विश्वास और विकास की जीत—एनडीए का परचम लहराया, जनता ने किया भव्य स्वागत!”
√ “मोदी–योगी की लहर में विपक्ष साफ—नगर में उजला जश्न का आसमान!”
√ “मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में जुलूस—नारों, पटाखों और पुलकित जनसमर्थन की गूँज!”
√ “डबल इंजन सरकार पर जनता की मुहर—अब बिहार तेज़ी से बढ़ेगा विकास की राह पर!”

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक व प्रचंड जीत के अवसर पर आज पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जीत की खुशी में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन तथा उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के नेतृत्व में एक भव्य एवं विशाल विजय जुलूस निकाला गया।
जुलूस में नगर के दर्जनों कार्यकर्ता, व्यापारी, समर्थक, युवाजन तथा सम्मानित नागरिक शामिल हुए और पूरा नगर ‘लोकतंत्र की जीत’ के नारों से गूंज उठा। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला, जहाँ जनता ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर विजयी दल का भव्य स्वागत किया। पटाखों की दिलकश गूंज और जोशीले नारों के बीच माहौल उत्साह से सराबोर रहा।

नगरपालिका प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने नगरवासियों के बीच जाकर मिठाई वितरित की और सभी को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “यह जीत विश्वास, विकास और जनता की अपार आस्था की जीत है। यह परिणाम जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का फल है।”
अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासवादी नीतियों और प्रभावी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में शीर्ष नेताओं ने प्रचार किया, वहाँ एनडीए ने विपक्ष का लगभग सुपड़ा साफ कर दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में डबल इंजन सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेज गति से कार्य करेगी।

विजय जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जनादेश आने वाले वर्षों में नए विकास कार्यों के द्वार खोलेगा। नगरवासियों ने भी इस जीत को विकास, पारदर्शिता और जनहित की नीतियों की जीत बताया।
जुलूस में प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया, चंचल चौबे, सनी मिश्रा, अजय शर्मा, हरिमोहन जायसवाल, बृजेश शर्मा, सोनू शर्मा, संतोष चौहान, आकाश वर्मा, अनूप गोंड, गौरव रौनियार, सागर जायसवाल, अनिल पांडेय, गोलू शुक्ला, गोपी वर्मा, विकास गुप्ता, रवि शर्मा, अशोक जायसवाल, सूरज जायसवाल, पप्पू चौरसिया, त्रिभुवन वर्मा, केदार मद्धेशिया, मुरारी रौनियार, नीरज मिश्रा, पिंटू शाह, धर्मदेव कुमार, रविन्द्र साह, संजय साहा, मन्नू मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।