पड़रौना न.पा.अध्यक्ष विनय जायसवाल ने गांव चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर भाजपा को पुनः समर्थन देने की अपील की।

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में हर घर पहुंच कर सरकार के 8 साल में हुए विकास कार्यों के बारे में दी जानकारी।
✓ मीडिया से बात चित के दौरान सूबे की योगी सरकार के नेतृत्व में सरकार के द्वारा “बेरोजगारी दर को न्यूनतम स्तर तक पहुंचाने” के विषय पर भी किए चर्चा।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत पडरौना नगर के गांधीनगर वार्ड में नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में घर घर जाकर राज्य सरकार के 8 साल की उपलब्धि एवं कार्य योजनाओं को लोगों को बताकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पुनः अपना समर्थन देने की अपील किया गया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में सरकार ने बेरोजगारी दर को न्यूनतम स्तर पर पहुँचा दिया है। इसके अलावा आधारभूत ढांचे ने नई रफ्तार पकड़ी है। आज का उत्तरप्रदेश भारत के सर्वाधिक एक्सप्रेसवे और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों का प्रदेश है साथ ही साथ क्राइम फ्री स्टेट के दौर में पहुंच चुका है।
इस अवसर पर पडरौना नगर मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जयसवाल, मंडल महामंत्री देवेश मिश्र व विष्णु जयसवाल, शक्तिकेंद्र संयोजक विनोद गुप्ता, बूथ अध्यक्ष अजीत बरनवाल, अमित त्रिपाठी, नीरज सुभाष मिश्र, अरुण सिंह रितेश जायसवाल आकाश वर्मा सतीश साहा मानस मिश्रा आकाश वर्मा भोला साहा कुंदन सिंह भारत चौधरी भास्कर पाठक सनी सिंह काशी राजभर रमेश गुप्ता सर्वेश जयसवाल धर्मेंद्र मद्धेशिया अंकित अग्रवाल संतोष चौहान राजेश जायसवाल विनय मद्धेशिया अभिषेक शर्मा पिंटू साह मुरारी पटेल केदार मद्धेशिया बबलू शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे