पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने श्रद्धालुओं संग किया फलाहार, दी नवरात्रि की शुभकामनाएं।

0
image_editor_output_image2142907526-1759310748758.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

1. नवरात्रि महापर्व पर नगर पालिका मुख्य गेट पर हुआ फलाहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

2. नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने श्रद्धालुओं संग किया फलाहार ग्रहण।

3. विनय जायसवाल ने दी सभी नगरवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं।

4. नवरात्रि पर्व आस्था, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है – विनय जायसवाल

5. मां दुर्गा की उपासना से मिली शक्ति को नगर विकास व सामाजिक समरसता में लगाना चाहिए – अध्यक्ष विनय जायसवाल

पडरौना/कुशीनगर 30 सितम्बर 2025

फलाहार वितरित करते नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल

पावन शारदीय नवरात्रि महापर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद् पडरौना के मुख्य गेट पर सोमवार को फलाहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने मुख्य रूप से सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं संग फलाहार ग्रहण किया तथा सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि का पर्व समाज में आस्था, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संदेश देता है। इस पर्व के दौरान मां दुर्गा की उपासना से शक्ति और प्रेरणा प्राप्त होती है, जिसे नगर के विकास कार्यों और सामाजिक समरसता में लगाया जाना चाहिए।

फलाहार कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुजन प्रसाद ग्रहण किये। सभी ने मिलकर भक्ति और उत्साह के माहौल में नवरात्रि पर्व का आनंद साझा किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल सभासद सोनू कुशवाहा रामाश्रय गौतम नीरज मिश्रा अमित तिवारी राजेश जायसवाल संतोष चौहान विनय पांडे गौरव रौनियार अरुण सिंह पवन जायसवाल रामू शाह सुनील चौहान सोनू मिश्रा आकाश वर्मा रोहन विश्वकर्मा सचिन शाह अनूप गौड़ विनय मद्धेशिया आनंद रावत सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed