कुशीनगर/गोपाष्टमी पर्व पर पिंजरा पोल गौशाला पडरौना में हुआ भव्य आयोजन।

0
image_editor_output_image-1700662906-1761741833772.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्युरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ पडरौना नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, गौसेवा के संकल्प के साथ गूंजा भक्ति का माहौल!

∆ गौमाता की जयकारों से गूंजा नगर, गोपाष्टमी पर्व पर उमड़ा भक्तिभाव!

∆ नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने गौपूजन कर किया शुभारंभ!

∆ प्रभात फेरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी, गौसेवा का लिया संकल्प!

∆ “गोमाता हमारी संस्कृति और आस्था की आधारशिला” — विनय जायसवाल

∆ गौशाला समिति ने नागरिकों से की अपील — गोसंवर्धन में दें सहयोग!

पडरौना (कुशीनगर)। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बुधवार की सुबह पिंजरा पोल गौशाला में भव्य प्रभात फेरी एवं गोसेवा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं, गौभक्तों एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर गौसेवा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “गोपाष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें गोसंवर्धन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। गोमाता हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन की आधारशिला हैं।”

प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गौशाला प्रांगण तक पहुँची। वहां भक्तों ने गौमाता को चारा, गुड़ एवं हरी घास खिलाकर पुण्य अर्जित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘गोमाता की जय’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर RSS जिला प्रचारक अभय, गौशाला समिति अध्यक्ष सांवर गोयल, अशोक अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, मनीष जायसवाल (अध्यक्ष प्रतिनिधि), अखिलेश गोयल, नोबेल अग्रवाल, राजेन्द्र सिंघल, रमेश कानोडिया, अशोक टिबरेवाल, गौरी कौशिक, संजय सिंघल, सुमित टिबरेवाल, अनिल पाण्डेय, सन्नी मिश्रा, गौरव रौनियार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गौशाला समिति के सदस्यों ने नगरवासियों से अपील की कि वे गौसेवा को जीवन का हिस्सा बनाएं और गोवंश संरक्षण के लिए निरंतर सहयोग देते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed