पडरौना : अटल जी की जन्म जयंती पर बूथ 253 पर श्रद्धा का संगम, विनय जायसवाल के नेतृत्व में हुआ भावपूर्ण आयोजन!

0
image_editor_output_image976351206-1766665599275.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर बूथ 253 पर श्रद्धा–सम्मान से सजा कार्यक्रम!
∆ पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अटल जी के चित्र पर किया विधिवत माल्यार्पण!
∆ अटल जी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्पूर्ण राष्ट्र के नेता थे – विनय जायसवाल
∆ अटल जी का जीवन सादगी, सुचिता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण!
∆ कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने अटल जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।

पडरौना। २५ दिसम्बर २०२५
कुशीनगर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, परम श्रद्धेय भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर नगर के बूथ संख्या 253 पर श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल जी ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी के चित्र पर विधिवत माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का वातावरण अटल जी के विचारों और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल जी ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, ओजस्वी वाणी और कर्मशील जीवन से देश को नई दिशा दी। वे केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के मार्गदर्शक थे, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित को सर्वोपरि रखा।
उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, सुचिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति का जीवंत उदाहरण है। उनका कवि हृदय, मानवीय संवेदना और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अटल जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा देश और समाज सेवा के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता की भावना के साथ किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, देवेश मिश्रा, राजेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, विशाल शुक्ला, कृपा शंकर वर्मा, रितेश दुबे, संजय गुप्ता, शिव मद्धेशिया, सन्नी मिश्रा, अनिल पाण्डेय, अमित तिवारी, सोनु शर्मा, मंथन सिंह, आदर्श जायसवाल, संतोष चौहान, गौरव रौनियार सहित अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed