नई दिल्ली : चांदी के दाम 1.71 लाख तक गिरे, सोना कितना सस्‍ता हो गया? ताजा भाव जान लीजिए।

0
image_editor_output_image1636063523-1770607518285.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, नई दिल्ली

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 3,381 रुपए बढ़कर 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि एक फरवरी को 1,48,697 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी! ऐसे में निवेशकों के पास सस्ते में खरीदारी का मौका बना हुआ है।

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते मिलाजुला कारोबार हुआ है, जिससे सोने का दाम 3 हजार रुपये से अधिक बढ़ गया है! वहीं, चांदी करीब 21 हजार रुपये सस्ती हो गई! इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 3,381 रुपये बढ़कर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि एक फरवरी को 1,48,697 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी! ऐसे में निवेशकों के पास सस्ते में खरीदारी का मौका बना हुआ है।

इस लाइव ब्लॉग में हम आपको सोने-चांदी के रेट का पल-पल का अपडेट देने जा रहे हैं! जानिए देश के अलग-अलग शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, आदि में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव और एक्सपर्ट्स की राय जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि सोने-चांदी के दाम अब और बढ़ेंगे या फिर गिरवाट आने की उम्मीद है! अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको ताजा कीमतों पर नजर रखना जरूरी है! यहां जानें आज 9 फरवरी को सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर से कितने नीचे ट्रेड कर रहे हैं…!

Feb 09, 2026 08:33
∆ गोल्‍ड-सिल्‍वर की कीमतों में उछाल आने की उम्‍मीद!
आज घरेलू मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आने की उम्‍मीद है. वीकेंड पर भारत और अमेरिका ट्रेड डील फ्रेमवर्क जारी होने के बाद आज मार्केट खुल रहे हैं. शेयर मार्केट के साथ-साथ आज कमोडिटी मार्केट में भी इसका असर देखा जा सकता है।

Feb 09, 2026 07:49
∆ ऑल टाइम हाई से कितना सस्‍ता हुआ सोना?
MCX पर सोने की मौजूदा कीमत 1.55 लाख रुपये/10 ग्राम के करीब है! गोल्‍ड ने 29 जनवरी को 1.93 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था! इस लिहाज से सोने के दाम  38 हजार रुपये तक कम हो गए हैं।

Feb 09, 2026 07:35
∆ ऑल टाइम हाई से कितनी सस्‍ती हुई चांदी?
चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 1.71 लाख रुपये सस्‍ती हो गई है! इसने 29 जनवरी को 4.20 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था! MCX पर चांदी की मौजूदा कीमत 2.49 लाख रुपये/किलो के करीब है! इस लिहाज से चांदी के दाम काफी गिर गए हैं।

Feb 09, 2026 07:02
∆ सोने-चांदी का भाव कहां तक गया?
सोने ने कॉमेक्‍स पर 5,069 डॉलर/औंस का हाई टच किया, जबकि लो रिकॉर्ड 4,988 डॉलर/औंस रहा! ये 5,003 डॉलर/औंस के भाव पर खुला था! वहीं चांदी ने 78.10 डॉलर/औंस के भाव पर खुलने के बाद 80.33 डॉलर/औंस का हाई छुआ, जबक‍ि 78 के करीब का लो बनाया! घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल की संभावना जताई जा रही है।

Feb 09, 2026 06:54
∆ आज फिर सोने-चांदी की कीमत में उछाल!
अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है! कॉमेक्‍स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोना करीब 67 डॉलर के उछाल के साथ 5,046 डॉलर/औंस के करीब ट्रेड करता दिखा! वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी में भी करीब 4 डॉलर का उछाल देखा गया और ये 80 से 81 डॉलर/औंस के भाव पर ट्रेड करती दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed