नई दिल्ली : फाजिल्का भारत-पाक बॉर्डर पर फायरिंग, पाकिस्तान से आया हथियार का जखीरा और ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त।

0
image_editor_output_image38126347-1769742005377.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, नई दिल्ली

पाकिस्तानी तस्करों ने भारत पाक अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के इस पार खेप फेंकने का प्रयास किया! इस दौरान पहले से अलर्ट टीम ने फायरिंग कर दी, बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 60 राउंड फायर किए गए! पाकिस्तानी तस्कर वापस भाग गए! लेकिन इलाके को सर्च किया गया तो भारी मात्रा में हथियार और ड्रग्स मिला।

फाजिल्का : फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहद की बीओपीजी जी 3 के इलाके में फायरिंग हुई है. करीब 60 राउंड फायर किए गए है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से तस्कर अंतरराष्ट्रीय तारबंदी से बड़ी तस्करी को अंजाम देने की फिराक में थे. लेकिन तभी बीएसएफ के जवानों ने उनपर फायरिंग कर दी. तस्कर पाकिस्तान वापस भागने में कामयाब रहे. लेकिन काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ की संयुक्त कार्यवाही के दौरान सर्च करने पर पाकिस्तान से आया हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

∆ हथियार तस्करी की मिल गई थी गुप्त सूचना!

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और BSF को एक गुप्त सूचना मिली कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा बीएसएफ बीओपी जी जी 3 के इलाके में रात के समय हथियारों की तस्करी की योजना बनाई जा रही है. सूचना मिलने के बाद काउंटर इंटेलिजेंस फरीदकोट ने बीएसएफ के साथ मिलकर यह संयुक्त तौर पर कार्यवाही की है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ, काउंटर इंटेलिजेंस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का की संयुक्त टीम द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

∆ पाकिस्तानी तस्करों की हरकत देख शुरू हुई फायरिंग!

गुप्त सूचना के अनुसार आज सुबह पाकिस्तानी तस्करों ने भारत पाक अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के इस पार खेप फेंकने का प्रयास किया. इस दौरान पहले से अलर्ट टीम ने फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 60 राउंड फायर किए गए. पाकिस्तानी तस्कर वापस भाग गए. लेकिन इलाके को सर्च किया गया तो 2 किलो 160 ग्राम वजन की हेरोइन के चार पैकेट, 11 ग्लॉक पिस्टल, 22 मैगजीन, एक बरेटा पिस्टल और एक मैगज़ीन, 5 जिगाना पिस्टल और 10 मैगजीन, 3 नॉरिंको पिस्टल और 5 मैगजीन, एक गफ्फर सिक्योरिटी पिस्टल और एक मैगजीन सहित करीब 310 कारतूस बरामद हुए हैं।

https://x.com/DGPPunjabPolice/status/2016773038960984529?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2016773038960984529%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=data%3Atext%2Fhtmlcharset%3Dutf-8base64

बता दें कि दो बैग में बंद ये कुल 20 पिस्टल, 39 मैगजीन, एक गन, दो किलो 160 ग्राम हेरोइन और 310 कारतूस का जखीरा बरामद हुआ है. फिलहाल स्टेट स्पेशल सेल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है. आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed