नेपाल चुनाव रिजल्‍ट LIVE: Gen-Z सरकार पक्की, बालेन शाह की पार्टी ने 117 सीटों पर बनाई ‘प्रचंड’ लीड।

0
image_editor_output_image-30238039-1772852265550.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़

नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बालेन शाह होंगे, अब ये लगभग तय हो गया है! बालेन की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है! Gen-Z के फेवरेट बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को काफी पीछे छोड़ दिया है! कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी लगभग सभी प्रांतों में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है।

काठमांडू : नेपाल चुनाव के लिए काउंटिंग (Vote Counting) जारी है और  राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है! 112 सीटों पर बढ़ते के साथ बालेन शाह की पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में शुरुआती मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन्‍द्र शाह आगे चल रहे हैं! Gen-Z के फेवरेट बालेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को काफी पीछे छोड़ दिया है! कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी लगभग सभी प्रांतों में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है।

नेपाल की प्रतिनिधि सभा के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए! इसके बाद देर रात से ही काउंटिंग शुरू हो गई. चुनाव आयोग ने मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर सीधे 165 सीटों (एफपीटीपी) के परिणाम जारी करने का दावा किया है! उन्होंने इसके साथ ही ये भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना केंद्रों तक लाने में कम से कम एक दिन लग जाता है, इसलिए बाकी के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे! प्रमुख मीडिया हाउस ‘द काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने उम्मीद जताई कि इस बार मतदान का प्रतिशत 65 फीसदी से अधिक रहने की संभावना है! नेपाल में गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से 77 जिलों में 23 हजार केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला! यह पिछले साल सितंबर में जेन-जी विद्रोह के बाद पहला आम चुनाव है।

∆ नेपाल चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें…
वोटर टर्नआउट लगभग 60 प्रतिशत रहा.निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 18,903,689 पंजीकृत मतदाता हैं. अधिकतर उम्मीदवार 41 साल से ऊपर की उम्र के हैं, जबकि 1,925 उम्मीदवार 41 से 60 साल के और 425 वरिष्ठ नागरिक हैं. 201 उम्मीदवार 30 साल या उससे कम उम्र के हैं.कुल सीटों में से 165 सांसद ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ (एफपीटीपी) प्रणाली के तहत चुने जाएंगे, जबकि शेष 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से भरी जाएंगी.8-9 सितंबर 2025 को हुए जेन जी आंदोलन में 77 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली ने इस्तीफा दे दिया था. 2022 के चुनाव में 61.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। उससे पहले, 2017 में मतदान का प्रतिशत 68.67 प्रतिशत तक पहुंचा था, सबसे ज्यादा वोटिंग 2013 में हुई थी; उस दौरान 78.34 प्रतिशत मत पड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed