लखनऊ में पांच मर्डर के आरोपी अरशद की पत्नी ने शादी के 2 महीने बाद ही क्यों छोड़ा था घर ? सास ने की शॉकिंग खुलासा।

ब्यूरो रिपोर्ट, आपकी आवाज़ न्यूज, लखनऊ यूपी
✓ लखनऊ के होटल में मां और चार बहनों को तड़पाकर मारने वाले अरशद की पत्नी ने शादी के कुछ ही दिनों बाद घर क्यों छोड़ दिया था, उसका परिवार कैसा था, पूर्व सास ने एक वीडियो जारी कर इस बात का खुलासा किया है।
लखनऊ :- लखनऊ के नाका थानाक्षेत्र के एक होटल में मां और चार बहनों की हत्या करने वाले अरशद के परिवार के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है! अब खुद अरशद की सास सामने आई हैं, बता दें कि अरशद की शादी के 2 महीने बाद ही उसकी पत्नी चांदनी घर छोड़कर चली गई थी, अब दोनों का तलाक हो चुका है! अरशद के उसकी मां और बहनों की हत्या के बाद अब पूर्व पत्नी की मां सामने आई हैं! उन्होंने बताया है कि, अरशद का परिवार आखिर कैसा था! उनकी बेटी और अरशद की पत्नी ने शादी के दो महीने बाद ही घर क्यों छोड़ दिया।
✓ लखनऊ मर्डर केस के हाईलाइट्स!

✓ अरशद की पूर्व सास ने लगे बड़ा आरोप!
अरशद की पूर्व पत्नी चांदनी की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अरशद के पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि वह अपनी ही बहू को गंदी नजरों से देखता था, अरशद ने पांच हत्याओं के बाद एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि, बस्ती वालों की वजह से उसने सभी को मार दिया, यही बस्ती वाले उसको और उसके पिता को भी जेल भेजना चाहते थे, ताकि उसकी बहनों को बेचा जा सके, अब अरशद की पूर्व सास ने बताया है कि उसके पिता की नजरें अच्छी नहीं थीं।
✓ अरशद की पत्नी ने क्यों छोड़ा घर?
अरशद की पूर्व सास ने बताया कि उनकी बेटी चांदनी से उसकी शादी कोरोना के समय लॉकडाउन में हुई थी, लेकिन मजबूरन उनकी बेटी को दो महीने में ही ससुराल छोड़ना पड़ा! महिला ने दावा किया कि उनकी बेटी ने बताया था कि उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता है, अरशद का पिता बहू को अपने पास बैठने को कहता था, जब भी वह अपने पति के साथ सो रही होती थी तो भी ससुर उसे गंदगी भरी नजरों से घूरता रहता था।
✓ अरशद की मां अच्छी महिला….!

अरशद की पूर्व सास ने उसकी मां की तारीफ की है, उन्होंने कहा कि अरशद की मां एक अच्छी महिला थीं! उन्होंने ही अपनी बहू चांदनी से कहा था कि, वह अपने घर लौट जाए वरना ये लोग उसको मार डालेंगे! बस सास की बात सुनकर वह अपने घर वापस लौट गई! इसके बाद चांदनी ने अरशद से तलाक ले लिया।
✓ मां और 4 बहनों का हत्यारा अरशद।

आगरा का रहने वाला अरशद, फिलहाल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है! उस पर अपनी ही मां और चार बहनों को लखनऊ ले जाकर होटल में उनकी हत्या करने का आरोप है! उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी बहनों की हाथ की नस काटकर उनको तड़पाकर मारता दिखाई दे रहा है! इसके बाद उसने एक वीडियो जारी कर हत्या करने की वजह भी बताई! उसने कहा कि, उसकी बहनों को बेचे जाने के डर की वजह से उसने उनकी हत्या कर दी।