कुशीनगर : “हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन” की मासिक बैठक सम्पन्न, बीजेपी नेता नीरज सिंह ‘बिट्टू’ ने स्वच्छ व जिम्मेदार पत्रकारिता का दिया संदेश!
डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश
∆ पडरौना नगर के एम.आर.एम. पैलेस में “हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन” की मासिक बैठक का हुआ आयोजन!
∆ बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीजेपी नेता नीरज सिंह “बिट्टू” बोले—स्वच्छ पत्रकारिता से ही बनेगा जनविश्वास!
∆ “हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन” के जिलाध्यक्ष सुधेश मिश्र की अध्यक्षता व शंभू मिश्रा ने किया कुशल संचालन!
∆ बैठक के दौरान पत्रकार हित, संगठन मजबूती और निष्पक्ष लेखनी पर हुई सार्थक चर्चा!
∆ “हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन” की मासिक बैठक के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे!

कुशीनगर/पडरौना 28 दिसम्बर
कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर क्षेत्र में स्थित एम.आर.एम. पैलेस में “हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन” की मासिक बैठक गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह “बिट्टू” शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सुधेश कुमार मिश्र ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी श्री शंभू मिश्रा ने कुशलतापूर्वक निभाई।
मुख्य अतिथि नीरज सिंह “बिट्टू” ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और उसकी लेखनी से ही जनमानस में विश्वास और जागरूकता का निर्माण होता है। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से स्वच्छ, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को अपनाने का आह्वान किया, ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनी रहे और समाज में सकारात्मक बदलाव आए।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा, आपसी समन्वय तथा निष्पक्ष समाचारों के प्रचार-प्रसार जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला सचिव श्री धनंजय पाण्डेय, जिला महासचिव श्री रंजन मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र पाण्डेय, श्री सर्वेश सिंह, संगठन मंत्री श्री अखिलेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री श्री नीरज साहा, श्री रमन विश्वकर्मा, श्री राजन सिंह, डॉ. अरविंद शर्मा, श्री हरिकेश दुबे, श्री आशुतोष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन की एकता और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।