कुशीनगर : पडरौना में “हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन” की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन।

0
image_editor_output_image220612547-1769954615670.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ पडरौना नगर के होटल “बेस्ट बाईट कार्नर” में आयोजित हुई हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक!

∆ मण्डल अध्यक्ष सुधेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में की गई बैठक!

∆ स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करने पर दिया जोर!

∆ बैठक में कुशीनगर जिलाध्यक्ष पद हेतु शम्भू मिश्र व कसया तहसील अध्यक्ष हेतु आशुतोष पाण्डेय का नाम प्रस्तावित!

∆ संगठन की मजबूती को लेकर पदाधिकारियों ने एक स्वर में जताई प्रतिबद्धता।

पडरौना/कुशीनगर 31 जनवरी
पडरौना नगर के होटल “बेस्ट बाईट कार्नर” में “हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन” की मासिक बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मण्डल अध्यक्ष श्री सुधेश कुमार मिश्र ने की, जबकि बैठक का सफल संचालन श्री शम्भू मिश्र द्वारा किया गया। बैठक के दौरान संगठन के विकास, विस्तार एवं मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष श्री सुधेश कुमार मिश्र ने कहा कि सभी पत्रकार बंधु समाज में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता का प्रतिविम्ब स्थापित करें, जिससे आम जनमानस में पत्रकारों के प्रति विश्वास और सम्मान बना रहे। उन्होंने संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के रिक्त जिलाध्यक्ष पद के लिए श्री शम्भू मिश्र का नाम प्रस्तावित किया गया। वहीं कसया तहसील अध्यक्ष के पद हेतु श्री आशुतोष पाण्डेय के नाम पर भी सहमति बनी।
इस बैठक में जिला सचिव धनंजय कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, जिला महामंत्री नीरज साहा, राजन सिंह, डॉ. अरविन्द शर्मा, हरिकेश दूबे, आशुतोष पाण्डेय, डॉ. वीरेन्द्र गुप्ता, संगठन मंत्री अखिलेश पाठक, आशीष कुमार मिश्र, संगठन मंत्री हरि राजभर, अनिल राजभर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed