कुशीनगर में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 7 कुंतल लहन व 5 भट्टियाँ नष्ट।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
1️⃣ कसया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 कुन्तल लहन और 5 अवैध भट्टियाँ मौके पर ध्वस्त!
2️⃣ भैसहा हेतिमपुर में छापेमारी, अवैध शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा!
3️⃣ एसपी केशव कुमार के निर्देशन में संयुक्त अभियान, आबकारी टीम भी रही साथ!
4️⃣ क्षेत्राधिकारी कुन्दन कुमार की अगुवाई में पुलिस व आबकारी टीम का बड़ा प्रहार!
5️⃣ कुशीनगर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान लगातार जारी!

कसया (कुशीनगर), 28 फरवरी 2026
जनपद कुशीनगर में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में थाना कसया एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भैसहा हेतिमपुर के समीप छापेमारी कर लगभग 7 कुन्तल (700 किलोग्राम) लहन तथा 5 अवैध शराब भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, निष्कर्षण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार दबिश दी जा रही है।

शनिवार को क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर भैसहा हेतिमपुर के समीप घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर अवैध शराब निर्माण का अड्डा संचालित पाया गया। टीम ने वहां मौजूद करीब 7 कुन्तल लहन तथा 5 भट्टियों को विधिवत नष्ट कर दिया।
कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार, थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा सहित उपनिरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह, सुजीत कुमार पाण्डेय, बरूणेश उपाध्याय तथा महिला आरक्षी बन्दना खरवार, आरती देवी और अंकिता सिंह शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।