ललितपुर : डीएम एस्कॉर्ट की कार ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, भीड़ ने ड्राइवर, गनर और होमगार्ड को पीटा।

0
image_editor_output_image973342263-1761707522427.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश

ललितपुर के जिलाधिकारी अमनदीप डुली के मेहमानों को झांसी छोड़कर लौट रही एस्कॉर्ट कार ने अनियंत्रित होकर एक साथ तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी! इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

🔴 जिलाधिकारी के मेहमानों की एस्कॉर्ट कार ने मचाई तबाही!
🟠 अनियंत्रित होकर तीन बाइकों को रौंदा — सड़क पर मचा हड़कंप!
🟡 तेज़ रफ़्तार सरकारी गाड़ी की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर!
🟢 ललितपुर से झांसी लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा, प्रशासन में हड़कंप!
🔵 एस्कॉर्ट वाहन की लापरवाही पर उठे सवाल — जांच की मांग तेज़!

ललितपुर: उत्तर प्रदेश 29 अक्टूबर 2025

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जिलाधिकारी की एस्कॉर्ट कार ने अनियंत्रित होकर एक के बाद एक तीन बाइकर्स को रौंद दिया! हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने डीएम की एस्कॉर्ट कार चला रहे ड्राइवर, होमगार्ड और गनर को पकड़कर उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी! इस दौरान रास्ते से गुजर रहे किसी व्‍यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह मामला सदर कोतवाली में आने वाले प्रस्तावित एयरपोर्ट के सामने का है, जहां ललितपुर के जिलाधिकारी अमनदीप डुली के मेहमानों को झांसी छोड़कर लौट रही एस्कॉर्ट कार ने अनियंत्रित होकर एक साथ तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी! इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया! साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

∆ मौके पर मौजूद भीड़ ने की हाथापाई!

मौके पर मौजूद भीड़ ने कार के ड्राइवर सहित होमगार्ड और गनर को पकड़ लिया और उनके साथ हाथापाई की गई! कार से घायल खेमचंद्र के भाई ने बताया कि इस टक्कर में उसके भाई का एक पैर टूट गया और सिर में भी चोट आई है! उन्‍होंने खेमचंद्र के ठीक होने तक खाने पीने और इलाज का खर्चा जिम्मेदारों द्वारा उठाने की मांग की है।  

∆ दिव्‍यांग को बचाने के कारण दुर्घटना! 

जिलाधिकारी की एस्कॉर्ट में चलने वाले होमगार्ड प्रेम नारायण और ड्राइवर संजय अग्रवाल ने बताया कि वह खांसी से लौट रहे थे, जब वह हवाई पट्टी के पास पहुंचे तो एक दिव्‍यांग युवक उनकी कार के सामने अचानक आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में तीन बाईकों से उनकी कार की टक्कर हो गई! इसके बाद भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी! घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची! पुलिस घायल युवक के साथ कार के ड्राइवर और होमगार्ड को लेकर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सभी का उपचार कराया गया! वही आलाधिकारी भी अस्‍पताल पहुंचे! अब इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed