कुशीनगर/मनोनीत सभासद नीरज सिंह ‘बिट्टू’ ने जिलाधिकारी कुशीनगर को ज्ञापन सौंप मुख्य मार्गों से मांस मछली की दुकानों को हटाए जाने की, की गई मांग।
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ पडरौना नगर निवासी, समाज सेवी एवं मनोनीत सभासद नीरज सिंह ‘बिट्टू’ ने पवित्र श्रावण मास के मद्देनजर जिलाधिकारी कुशीनगर को ज्ञापन सौंप की मांग।
✓ कांवड़ियों की पवित्रता एवं सुगमता को ध्यान में रखते हुए नीरज सिंह ‘बिट्टू’ द्वारा मार्ग में पड़ने वाले मांस, मछली की दुकानों को हटाने की, की गई मांग।
पडरौना :- पडरौना नगर निवासी, समाज सेवी एवं मनोनीत सभासद नीरज सिंह ‘बिट्टू’ ने पवित्र श्रावण मास को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपते हुए कुछ मांग की गई।

श्री सिंह ने अपने मांग पत्र में लिखा कि, आगामी 11 जुलाई दिन शुक्रवार से पवित्र श्रावण मास आरंभ हो रहा है! जिसके तहत पडरौना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों सहित अगल-बगल के जनपद में स्थित शिव मंदिरों पर कावड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों द्वारा भारी संख्या में सम्मिलित होकर पदयात्रा कर जला-भिषेक व पूजन किया जाता है, ऐसी स्थिति में धार्मिक पवित्रता को देखते हुए सभी प्रमुख संपर्क मार्गो से मांस, मछली की दुकानों को हटाया जाना अति आवश्यक है! जिसमें जन- सामान्य की भावनाओं के सम्मान में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी प्रकार की असुविधा से बचाव के उद्देश्य से अपेक्षित है! पवित्र “श्रावण मास” की अवधि में पडरौना विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गो व सार्वजनिक स्थलों पर स्थित मांस, मछली की दुकानों को अस्थाई रूप से बंद कराया जाए, तथा मांस विक्रय से संबंधित दुकानों एवं होटल के नाम की जांच कर उन्हें निर्देशित किया जाए कि, वह अपने प्रतिष्ठानों पर बड़े-बड़े अक्षरों में स्वामी अथवा दुकानदार का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करें! जिससे किसी भी व्यक्ति के मन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न ना हो, एवं हर तरह की व्यवस्थाएं पारदर्शी बनी रहे! धार्मिक अवसर की गरिमा बनाए रखते हुए, आवश्यक प्रशासनिक प्रबंध भी किए जाएं, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना उत्पन्न न हो सके! उपरोक्त बिंदुओं पर संवेदनशीलता पूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करना जनहित में है! साथ ही मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए डीजे की ध्वनि एवं ताजियों की ऊंचाई मानक के अनुरूप रखना भी जनहित में होगा, जिससे किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा या बांधा न पहुंचे।
मनोनीत सभासद नीरज सिंह ‘बिट्टू’ ने सभी नगर वासियों को आगामी त्यौहारों को लेकर बधाई देते हुए कहा कि, हमें अपने त्यौहारों को एक जुट होकर होकर मानना चाहिए, देश की एकता एवं अखंडता को बरकरार रखने के लिए हमें आपसी एकता और सौहार्द्र का परिचय देना चाहिए।