कुशीनगर: “पति के फरार होने से बेसहारा हुई काजल, मां संग भूख और गरीबी से जूझ रहे दो मासूम बच्चे”

0
image_editor_output_image-919513577-1758250979437.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

1. पति के फरार होने से बेसहारा हुई मां, मासूम बच्चों संग दर-दर की ठोकरें खा रही काजल।

2. प्रेम विवाह के सात साल बाद टूटा भरोसा, दो बच्चों को छोड़ महिला संग भागा पति।

3. “बच्चे पिता की राह ताकते हैं” – आंखों में आंसू लेकर न्याय की गुहार लगा रही काजल।

4. 24 मार्च से लापता संदीप शर्मा, एसपी से मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई की कर रही मांग।

5. खड्डा थाना क्षेत्र का मामला, गांव के लोग भी महिला और बच्चों के पक्ष में खड़े।

कुशीनगर। जिले के खड्डा थाना क्षेत्र से मानव संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सिसवा गोपाल निवासी संदीप शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा वर्ष 2018 में सलेमपुर रामपुर बुजुर्ग (देवरिया) की काजल शर्मा से प्रेम विवाह कर जीवन की नई शुरुआत की थी। परिवार में छह वर्ष और तीन वर्ष के दो मासूम बेटे भी हैं।

पत्नी काजल शर्मा का आरोप है कि 24 मार्च 2025 को संदीप एक निजी कंपनी में कार्यरत दूसरी महिला के साथ घर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद से काजल अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ भूख और गरीबी से जूझ रही है।

काजल की आंखों में आंसू और चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ झलकती हैं। उनका कहना है, “मेरे छोटे-छोटे बच्चे पिता की राह ताकते हैं, मैं चाहती हूं कि पुलिस मेरे पति को ढूंढे और मुझे न्याय दिलाए।”

काजल ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर संदीप शर्मा का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे बरामद करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में सहानुभूति का माहौल है और सभी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed