कुशीनगर : निर्धन कन्या के विवाह में समाज का हाथ—कुबेरस्थान में मानवता और सामाजिक एकता की मिसाल।

0
image_editor_output_image388997853-1768831945675.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆  हिंदू नेता परोपकार सिंह उर्फ गोलू बाबू की पहल से संपन्न हुआ निर्धन कन्या का विवाह!

∆ भाजपा नेता नीरज सिंह “बिट्टू” मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद!

∆ भाजपा, आरएसएस, सपा सहित समाज के विभिन्न वर्गों का मिला सहयोग!

∆ कन्यादान को बताया गया सबसे बड़ा पुण्य, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकता पर दिया जोर!

∆ कुबेरस्थान क्षेत्र में “निर्धन कन्या विवाह ” को लेकर सामाजिक सेवा की जमकर हो रही सराहना!

कुबेरस्थान/कुशीनगर: 19 जनवरी 2026
कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान स्थित भूप सागर पोखरा मां जल्पा मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत पिपराजटामपुर खुशी पट्टी निवासी निर्धन परिवार की पुत्री शांति गुप्ता (उम्र 19 वर्ष) का विवाह जनपद देवरिया के पथरदेवा निवासी राजन गुप्ता (उम्र 25 वर्ष) पुत्र महेन्द्र गुप्ता के साथ सामाजिक सहयोग से संपन्न कराया गया। यह पुनीत कार्य हिंदू नेता परोप्रकाश सिंह उर्फ गोलू बाबू ने राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक रबी जायसवाल एवं समाज के सहयोग से सम्पन्न कराया।

वहीं विवाह समारोह में बरातियों का स्वागत करते मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पडरौना खंड के खंड कार्यवाह मनोज शर्मा, सपा नेता भीम पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोगों ने किया। इस अवसर पर परोप्रकाश सिंह ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने का वास्तविक मार्ग केवल मंचों से भाषण देना नहीं, बल्कि समाज के सुख-दुख में सहभागी बनकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और एकता मजबूत होती है।
मुख्य अतिथि नीरज सिंह बिट्टू ने कन्यादान को सबसे बड़ा पुण्य बताते हुए राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक रबी जायसवाल एवं हिंदू नेता गोलू बाबू का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग देंगे। वहीं आरएसएस के खंड कार्यवाह मनोज शर्मा ने बताया कि इस सामाजिक पहल की सराहना न केवल कन्या के गांव में, बल्कि पूरे कुबेरस्थान क्षेत्र में की जा रही है।
कार्यक्रम में राजन पाण्डेय, चन्दन सिंह, संजीव शर्मा, जनार्दन मिश्रा, डॉ.पी.के. प्रजापति, डॉ.संदीप यादव, सलमान अंसारी, सिंटू चौहान, समर श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, संदीप सिंह, सोनू चौहान, अभिषेक, अखिलेश तथा गुड्डी किन्नर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह विवाह समारोह समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा, जहां सहयोग और संवेदनशीलता ने एक निर्धन परिवार की खुशियों को साकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed