कुशीनगर/“पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सियोबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज पडरौना में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम” का हुआ आयोजन।
धनंजय कुमार पाण्डेय, संवाददाता, कुशीनगर
1. “अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि”।
2. पडरौना “नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने लिया पंडित जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प”।
3. “कार्यक्रम में शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी”।
4. “पंडित उपाध्याय जी के विचार आज भी समा ज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रकाशस्तंभ”!
5. “सभी ने लिया संकल्प— जन-जन तक पहुँचाएंगे पंडित जी के आदर्श”!

पडरौना 25 सितम्बर 2025
भारतीय राजनीति के महान चिंतक, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर के सियोबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल जी रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उपस्थित अध्यापकगण एवं नागरिकों के साथ उनके जीवन-दर्शन और विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प लिया।अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्री विनय जायसवाल जी ने कहा—
“पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारतीय संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और राष्ट्रीयता का समन्वित स्वरूप है। आज के युग में उनके विचार हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं और समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रकाशस्तंभ का कार्य करते हैं।”कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री मुकुल शुक्ला जी ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनीष बुलबुल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर त्रिपाठी, श्री देवेश मिश्रा, श्रीमती रेनू मिश्रा, श्रीमती सारिका मिश्रा, श्रीमती नीलम गुप्ता, श्रीमती वंदना वर्मा, श्रीमती लता सरोज, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, श्रीमती अनुपमा तिवारी, श्रीमती चंदा गुप्ता, श्री ब्रजेश शर्मा, श्री सोनु मिश्रा, श्री अशोक अग्रवाल, श्री मदन चौधरी, श्री विक्की सिंह, श्री पिंटू साह, श्री संतोष यादव, श्री मनीष सिंह, श्री अनूप गौड़, श्री आकाश वर्मा सहित अनेक शिक्षाविद्, सम्मानित नागरिक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि—
“पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा और समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान दिया जाएगा।”