कुशीनगर : मा० उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की जिले में उच्चस्तरीय समीक्षा – कानून-व्यवस्था, SIR, व किसानों की समस्याओं और विकास कार्यों पर दिए कड़े निर्देश।
धानंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
∆ “कोई नागरिक छूटे नहीं, कोई घुसपैठिया बचे नहीं”— SIR पर उप मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी।
∆ बूथ कर्मचारियों से सम्मानजनक व्यवहार न करने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई— मौर्य
∆ अवैध कब्जों पर जीरो टॉलरेंस— तालाब, पोखरे, खलिहान खाली कराने के निर्देश।
∆ कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार करें— रात्रिकालीन लैंडिंग व्यवस्था शीघ्र पूरी हो।
∆ 5किसानों की समस्याओं, जलापूर्ति, SHG, आवास योजना… हर मुद्दे पर मौर्य ने की विभागों की कड़ी समीक्षा।

कुशीनगर। 24 नवम्बर 2025
कलेक्ट्रेट सभागार में आज मा० उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, SIR अभियान, जलापूर्ति तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद एवं सभी विधायकगण सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
“कोई नागरिक छूटे नहीं, कोई घुसपैठिया बचे नहीं”— SIR पर उप मुख्यमंत्री का फोकस!
मा० उप मुख्यमंत्री ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों का नाम किसी भी स्थिति में सूची से न छूटे। वहीं अपात्र/घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल न होने दिया जाए। उन्होंने नए व युवा मतदाताओं के पंजीकरण को भी तेज गति से पूरा कराने को कहा।

BLO और बूथ स्तर कर्मियों से सम्मानजनक व्यवहार— समस्याओं का त्वरित निस्तारण
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बूथ स्तर कर्मचारी मार्गदर्शन या समाधान हेतु आएं, तो उनसे सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा— “प्रशासनिक संवेदनशीलता ही सुशासन की नींव है।”
सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक समयबद्ध पहुंचाएं!
मा० उप मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ बिना देरी और बिना भेदभाव मिले। मुख्यमंत्री आवास योजना सहित सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कुशीनगर एयरपोर्ट— अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए व्यवस्था तेज!
उन्होंने एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत को लेकर गंभीरता व्यक्त करते हुए कहा कि रात्रिकालीन लैंडिंग हेतु सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। इससे कुशीनगर में पर्यटन को नई ऊँचाई मिलेगी।
किसानों, जलापूर्ति, SHG, कानून-व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा।

बैठक में मा० उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए—
किसान सम्मान निधि के लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण
मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति बढ़ाएं
गौड़ समाज के प्रमाणपत्रों का शीघ्र निर्गमन
ग्राम पंचायतों में नियमित चौपाल
SHG समूहों के गठन में तेजी, “लखपति दीदी” बढ़ाने पर जोर
जलापूर्ति में तकनीकी समस्याओं का समाधान व खोदे गए गड्ढों की मरम्मत
“हर घर जल नल योजना” की गति बढ़ाई जाए!
अवैध कब्जों पर जीरो टॉलरेंस— तालाब, पोखरे, खलिहान व बंजर भूमि का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।∆ जिलाधिकारी ने दी प्रगति रिपोर्ट!
∆ जिलाधिकारी ने दी प्रगति रिपोर्ट!
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि रात्रिकालीन विमान लैंडिंग हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर शासन को भेज दी गई हैं। साथ ही, SIR, विकास परियोजनाओं व निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की।
∆ अनेक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति!
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल सहित सभी विधायकगण उपस्थित रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।