कुशीनगर : देश की मजबूती के लिए “हिंदू एकता अनिवार्य” – पिपरा बाजार हिंदू सम्मेलन में विभाग प्रचारक दीपक जी ने हिंदू एकता का किया आह्वान।

0
image_editor_output_image-1149266515-1768920702841.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ विशुनपुरा के पिपरा बाजार में सैकड़ों की संख्या में जुटा हिंदू जनमानस।

∆ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन का शुभारंभ।

∆ विभाग प्रचारक दीपक जी ने एकता को देश की सुरक्षा से जोड़ा।

∆ इतिहास से सीख लेकर संगठित रहने का दिया संदेश।

∆ समाज, धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण का किया आह्वान।

विशुनपुरा (कुशीनगर)। 20 जनवरी
विकास खण्ड विशुनपुरा के सरपतही मंडल अंतर्गत किसान इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरा बाजार में आज हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में हिंदू जनमानस उपस्थित रहे और विभाग प्रचारक के विचारों को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक श्री दीपक जी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल मिश्र जी ने की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक दीपक जी ने कहा कि, देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए हिंदू समाज की एकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू समाज संगठित नहीं रहेगा, तब तक देश को आंतरिक और बाहरी चुनौतियों से सुरक्षित रखना कठिन होगा। उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि एकता के अभाव में समाज को अनेक कष्टों और अत्याचारों का सामना करना पड़ा है, इसलिए आज समय की मांग है कि हिंदू समाज एकजुट होकर आगे बढ़े।
दीपक जी ने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही देश को सशक्त, सुरक्षित और विश्व पटल पर गौरवान्वित बना सकता है। “हिंदू एकता” केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश की मजबूती की आधारशिला है।

वहीं उनके वक्तव्यों को सुन रहे सामाजिक कार्यकर्ता व जन-प्रतिनिधियों के रूप में मौजूद हिंदू नेता व विश्व हिन्दू महासंघ के प्रांतीय मंत्री राजन जायसवाल, पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ‘बुलबुल’, एवं शंभू मिश्र ने अपने करताल ध्वनियों से उनके वक्तव्यों का स्वागत करते नजर आए।
इस अवसर पर कार्यक्रम उपाध्यक्ष राजू, डॉ. धीरेंद्र राय, खण्ड संघ चालक श्री अश्विनी पाण्डेय (प्रधानाचार्य, किसान इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरा बाजार), जिला कार्यवाहक पंकज मिश्रा, खंड कार्यवाह संकट मोचन, शताब्दी विस्तारक मुकुल, खंड मार्ग प्रमुख किशन, खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख पवन तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन में उपस्थित जनमानस ने वक्ताओं के विचारों का समर्थन करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed