कुशीनगर को मिला अपना पहला 100 बेड का आधुनिक निजी अस्पताल- सी.पी. हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्युरो चीफ, उत्तर प्रदेश
√ कुशीनगर जिले को मिला पहला 100 बेड वाला, निजी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, लोगों में खुशी की लहर।
√ सी.पी. हॉस्पिटल एंड डेंटल केयर से बदलेगी जिले की स्वास्थ्य तस्वीर।
√ ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अब मिलेगा शहर जैसा आधुनिक इलाज।
√ कुबेरस्थान के पिपरा जटाम में स्थित सी पी हॉस्पिटल शुरू करेगा स्वास्थ्य सेवाओं का नया युग।
√ 24×7 इमरजेंसी, आईसीयू और विशेषज्ञ डॉक्टरों से लैस सी.पी. हॉस्पिटल का शुभारंभ।

कुशीनगर।
जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। कुबेरस्थान से खनवार मंदिर मार्ग पर पिपरा जटाम गांव में कुशीनगर जनपद का पहला 100 बेड वाला निजी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल “सी.पी. हॉस्पिटल एंड डेंटल केयर” प्रारंभ हुआ है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को भी शहर स्तरीय इलाज उपलब्ध कराएगा।
अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी सर्विस, आई.सी.यू., किडनी, अस्थमा, हृदय, हड्डी, दंत चिकित्सा और जनरल मेडिसिन जैसी सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

अस्पताल संचालक के अनुसार, ग्रामीण अंचल के मरीजों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। सी.पी. हॉस्पिटल में आधुनिक लैब, डिजिटल एक्स-रे, ऑक्सीजन सपोर्ट, और अनुभवी पैरामेडिकल स्टाफ की टीम 24 घंटे सेवाओं के लिए तत्पर रहेगी।
स्थानीय लोगों में इस अस्पताल को लेकर काफी उत्साह है। उनका कहना है कि अब गंभीर बीमारियों का उपचार नजदीक ही मिल सकेगा, जिससे मरीजों की जान बचाने में समय की भी बचत होगी।
यह अस्पताल कुशीनगर जिले के स्वास्थ्य ढांचे में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा, जहां बेहतर चिकित्सा, अनुभवी डॉक्टर और आधुनिक उपकरण एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
∆ सी पी हॉस्पिटल में उपलब्ध सुबिधाएँ –

★ C-Arm मशीन द्वारा हड्डी का ऑपरेशन छोटे से छोटे छेद द्वारा किया जाता है।
★ ACL–PCL फ्रैक्चर का प्लास्टर एवं ऑपरेशन (आर्थोस्कोपिक सर्जरी), कूल्हे एवं घुटने का प्रत्यारोपण।
★ जन्मजात बच्चों की हड्डियों का टेढ़ापन एवं दूसरी परेशानियों का (Polio Detoenity) इलाज।
★ 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा एवं ट्रॉमा सेंटर।
★ भर्ती करने की सुविधा उपलब्ध।
• हड्डी रोग का इलाज एवं प्लास्टर करने की सुविधा। रॉड डालना, कूल्हा बदलना, रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन, प्लेट लगाने की सुविधा! हड्डी के सभी प्रकार का इलाज किया जाता है।
• स्त्री रोग इलाज एवं डिलीवरी की सुविधा। पैथालॉजी की सुविधा (24 घंटे), एक्स-रे, ई.सी.जी. की सुविधा, ऑक्सीजन एवं नेबुलाइज़र की सुविधा।
फिजियोथेरेपी की सुविधा।

जैसे — गर्दन का दर्द, कमर का दर्द, साइटिका, जोड़ों का दर्द, कंधा जाम, पैरालिसिस आदि।
सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा।
जैसे — हाइड्रोसील, हार्निया, बवासीर, भगंदर, अपेंडिक्स, बच्चेदानी, पथरी आदि।
नस एवं मस्तिष्क संबंधी सभी रोगों का इलाज।
जैसे — झटका (फिट्स), लकवा (पैरालिसिस), अर्धांगघात, आँखों की कमजोरी, चक्कर, रिड़ की हड्डी का दर्द आदि।
दिमाग में गाँठ, हाथ-पैर में तनाव व कमजोरी, मानसिक तनाव आदि का इलाज।