कुशीनगर/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों एवं पूर्वांचल व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस।

धनंजय कुमार पाण्डेय, आपकी आवाज़ न्यूज, कुशीनगर यूपी
✓ पड़रौना नगर में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन एवं पूर्वांचल व्यापार मंडल के द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस।
✓ स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष श्री विजय प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में निकली गई तिरंगा यात्रा।

पडरौना :- गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन एवं पूर्वांचल व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, स्वतंत्रता सेनानियों के शिलालेख पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया!

तत्पश्चात सुभाष चौक से गांधी चौक तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष श्री विजय प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर स्वतंत्रता सेनानियों का जयघोष करते हुए, महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तथा श्री विजय प्रकाश पाण्डेय ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार को सम्बोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम के अन्त में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में सर्व श्री राजेश सैनी प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल व्यापार मंडल, श्री शोभा मणि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी, श्री देवेन्द्र उपाध्याय, श्री केदार सिंह, श्री गुलाब सिंह, मैनेजर कुशवाहा,अंगद चौहान, दिग्विजय मिश्र, वंदना पाण्डेय, सुबास कुशवाहा, विनोद वर्मा, राम चन्द्र वर्मा, नागेन्द्र सिंह, पप्पू सोनी,रवि सिंह, मोहन सिंह पटेल, अमीर आलम, तथा र,उफ आलम इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।