कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ डीएम, सीडीओ की उपस्थिति में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
✓ काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह के अवसर पर स्कूली छात्र/छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया गया पुरस्कृत।

✓ काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का देखा गया लाइव प्रसारण।
समाचार 08 अगस्त 2025 कुशीनगर
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह” कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

लाइव प्रसारण देखने के पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न विधाओं – राष्ट्रीय गीत, रंगोली कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर छात्र/छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी को राखी बांध कर आशीर्वचन लिए गए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, डीडीओ, डीसी मनरेगा, डीपीआरओ, डीएसओ, बीएसए सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ अध्यापकगण व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।