उत्तर प्रदेश: एक्स-रे टेक्निशियन भर्ती में एक डिग्री पर 6 लोग कर रहे थे नौकरी, मुकदमा दर्ज।
डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश
🟥 फर्जीवाड़ा एक्स-रे टेक्निशियन भर्ती में बड़ा खुलासा
🟨 एक ही डिग्री पर 6 जिलों में नौकरी।
🟦 बलरामपुर से शामली तक फैला डिग्री घोटाला
🟥 6 टेक्निशियन पर मुकदमा दर्ज!
🟩 रामपुर, बाँदा, अमरोहा में भी फर्जी भर्ती
🟨 एक ही डिग्री – कई नौकरी का खेल!
🟪 एक डिग्री – 6 जिलों में नौकरी!
🟥 फरुखाबाद समेत कई जगह स्वास्थ विभाग में मचा हड़कंप!
🟨 भर्ती घोटाले में एक्स-रे टेक्निशियन पर शिकंजा
🟩 उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में मुकदमा दर्ज!
• ऐसा माना जा रहा है कि नियुक्ति में फ़र्ज़ीवाड़े को लेकर तत्कालीन विभागीय अधिकारियों से भी पूछताछ हो सकती है! संभव है तत्कालीन महानिदेशक और सीएमओ सहित कई अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक्स-रे टेक्निशियन भर्ती में फर्जीवाड़ा किए जाने के मामले में लखनऊ के वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. उप-मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई शुरू हुई है. ब्रजेश पाठक ने फ़र्ज़ीवाड़े को लेकर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं. 2016 में हुई स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में कुल 403 सफल हुए थे। इनमें से एक ही नाम पर 6 लोगों ने फ़र्ज़ी तरीके से अलग अलग जनपदों में नियुक्ति हासिल कर ली! ये ज़िले थे बलरामपुर, फरुखाबाद, रामपुर, बाँदा, अमरोहा और शामली।
ये सभी 6 आरोपी 2016 से ही फर्जीवाड़ा कर सरकारी सैलरी उठाते रहे और विभाग को चुना लगाते रहे. इस मामले में पैरामेडिकल की निदेशक रंजना खरे की शिकायत पर वसीरगंज थाने में एटायर दर्ज की गई है. इस मामले में अभी जांच शुरू हुई है. माना जा रहा है कि नियुक्ति में फ़र्ज़ीवाड़े को लेकर तत्कालीन विभागीय अधिकारियों से भी पूछताछ हो सकती है. संभव है तत्कालीन महानिदेशक और सीएमओ सहित कई अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।