पडरौना वि.सभा के ग्राम पिपरा बुजुर्ग में, “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ सम्पन्। महेश रौनियार
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
कुशीनगर :- विकास खण्ड विशुनपुरा के ग्राम पंचायत पिपरा बुजुर्ग में “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण महाअभियान के तहत हरिशंकरी पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान किया गया।

मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार ने संबोधित किया कि, प्रदेश में आज 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिससे पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़, वायु प्रदूषण को कम करने और ऑक्सीजन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ से जल संचय एवं जल चक्र को बनाए रखने और भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।
जैव विविधता पेड़ विभिन्न प्रजातियों के लिए आवास भी प्रदान करते हैं! और पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं ।
मां के नाम पर पेड़ लगाने की यह पहल निश्चित रूप से एक सराहनीय प्रयास है, इस कार्यक्रम के तहत प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यभान मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल
ग्राम विकास अधिकारी हरिकेश यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला जायसवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुजम्मिलअंसारी, बूथ अध्यक्ष बालक पासवान, प्रबंधक महेंद्र कुशवाहा, पंचायत मित्र नौशाद अंसारी, ग्राम सभा नरचोच्चवा ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह, ग्राम सभा बभनौली प्रधान चतुरी चौहान, ग्राम सभा पटेरा खुर्द उपस्थित रहे तथा इस कार्यक्रम के दौरान दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण भी उपस्थित रहे।