कुशीनगर में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, अवैध तमंचे से चली गोलियां।
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जम कर हुआ विवाद, विवाद के दौरान गोलियां चलने की आ रही सूचना।
✓ विवाद के दौरान, तीन लोगों के घायल होने की सूचना आ रही सामने।
✓ जवहीं नरेंद्र ग्राम प्रधान बबलू देवान का असलहा लिए वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
✓ ग्राम प्रधान बबलू देवान सहित चार लोग पुलिस हिरासत में, पूछताछ हुई शुरू।
कुशीनगर :- जनपद के ग्राम पंचायत जवहीं नरेंद्र में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है, तो वही फायरिंग की घटना से पुलिस इन्कार कर रही है।
ग्राम प्रधान का असलहा लिए एक फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर वशिष्ठ सिंह का बगीचा है। आरोप है कि सुबह लगभग 11 बजे ग्राम प्रधान बबलू देवान का भाई मुमताज बगीचे में आम तोड़ रहा था। जानकारी मिलने पर वशिष्ठ सिंह के पुत्र अंकित पहुंचा और आम तोड़ने से मना किया। इसी बात पर दोनों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।
प्रधान बबलू अपने सहयोगी युवकों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि अंकित की पिटाई कर दी। शोर सुनकर वशिष्ठ सिंह के पटीदार रामनरेश सिंह व मंटू सिंह पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान प्रधान ने फायरिंग भी की, रामनरेश के सिर के ऊपर से गोली गुजर गई। उनके सिर में गंभीर चोट आई।
मंटू सिंह को पैर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं। जांच में सामने आया कि पहले मंटू द्वारा मेंहदी को आम तोड़ने पर थप्पड़ मारा गया। इसके बाद मंटू के पुत्र व अन्य लोग मेंहदी हसन के घर के पास से बाइक से जा रहे थे, तभी मेंहदी हसन के स्वजन बाइक रोक लिए।
इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दूसरे पक्ष के आजाद, समजद व मेंहदी हसन भी घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि प्रसारित फोटो की जांच की जा रही है, जिसमें प्रधान बबलू देवान के हाथ में असलहा दिख रहा है। सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।