हरदोई : एकतरफा प्यार में स्कूली छात्रा पर कर दिया था जानलेवा हमला, सूबे की पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर।

0
image_editor_output_image42620326-1772087349347.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश

∆ शादी से इनकार करने पर एकतरफा प्यार में पागल युवक ने इंटरमीडिएट की छात्रा पर बांके (धारदार हथियार) से कर दिया जानलेवा हमला।

यूपी के हरदोई जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है! शादी से इनकार करने पर एकतरफा प्यार में पागल युवक ने इंटरमीडिएट की छात्रा पर बांके (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला कर दिया! हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज 9 घंटे के भीतर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी के पैर में गोली लगी है।

∆ परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर ताबड़तोड़ वार!

घटना थाना कोतवाली लोनार क्षेत्र की है! बुधवार को 18 वर्षीय छात्रा अपनी सहेली के साथ बाइक से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रही थी! इसी दौरान असलापुर निवासी पंकज पुत्र रामस्वरूप ने जगदीशपुर गांव के बाहर उनकी बाइक रुकवाई! इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, पंकज ने बांके से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया! छात्रा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी और आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया।

∆ पुलिस की लापरवाही और एक्शन!

परिजनों का आरोप है कि पंकज लंबे समय से छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था और परेशान कर रहा था! इसकी लिखित शिकायत पहले भी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई! इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दरोगा रामबली और हेड कांस्टेबल अजीत कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया है।

∆ सिपाही की राइफल छीनकर की फायरिंग!

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस आरोपी पंकज को वारदात में इस्तेमाल ‘बांका’ बरामद कराने के लिए जगदीशपुर-बावन रोड स्थित एक खेत में ले गई, तो उसने भागने की कोशिश की! आरोपी ने एक सिपाही की सरकारी इंसास राइफल छीन ली! पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोलीबारी शुरू कर दी! आत्मरक्षार्थ पुलिस ने गोली चलाई, जो पंकज के दाहिने घुटने में लगी, इस दौरान पुलिस आरक्षी रोहित भी घायल हुए हैं।

सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त पंकज को निशानदेही के लिए ले जाया गया था, जहां उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया! जवाबी फायरिंग में वह घायल हुआ है! उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed