कुशीनगर : चैती मुसहरी में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पीपीगंज ने गोपालगंज (बिहार) को हराया।

0
IMG-20260124-WA0025.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ मुख्य अतिथि मनीष बुलबुल जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया उत्साहवर्धन!

∆ खेल युवाओं में अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का करता है विकास – मनीष बुलबुल जायसवाल

∆ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का माध्यम!

∆ उद्घाटन मैच में पीपीगंज की टीम ने गोपालगंज (बिहार) को हराकर दर्ज की जीत!

पडरौना (कुशीनगर)। 24 जनवरी
पडरौना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चैती मुसहरी में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, खेल भावना और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष बुलबुल जायसवाल ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा मैदान पर उतरने से पूर्व सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, संघर्ष, समर्पण और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम हैं।
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं को मंच प्रदान करती हैं, जिससे उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। साथ ही खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन, खेल प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया।

आयोजन समिति के सदस्यों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई तथा भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पीपीगंज और गोपालगंज (बिहार) की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें पीपीगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान ओमप्रकाश प्रसाद, बिकाऊ कुशवाहा, हरेंद्र भारती, महेंद्र चौहान, ओमप्रकाश भारती, अवधेश भारती, केश्वर यादव, बिरजू चौहान, मदन यादव, ब्रजेश शर्मा, सन्नी मिश्रा, अनिल पाण्डेय, विक्की सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन खेल भावना, भाईचारे और सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed