पिपरा बाजार : सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन।

0
image_editor_output_image897211074-1769693661540.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का अंतिम दिन जागरूकता अभियानों को समर्पित रहा!

∆ सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्वयंसेवकों ने दिलाया संकल्प!

∆ महिला सशक्तिकरण से लेकर मतदाता जागरूकता तक चला व्यापक अभियान!

∆ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पिपरा ने स्वयंसेवकों की समाजसेवा को जमकर सराहा!

∆ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, गीत और नृत्य से झूम उठे दर्शक!

पिपरा बाजार (कुशीनगर)।
किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से किया गया। शिविर के अंतिम दिवस पर स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग किया।

प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत एक सप्ताह से एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम पिपरा बाजार एवं ग्राम बहोरा रामनगर में विशेष शिविर का सफल संचालन किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, नशा उन्मूलन, फिट इंडिया कैंपेन, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता, साक्षरता, सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पिपरा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में नैतिकता, सामाजिक समरसता एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा की गई समाजसेवा को अनुकरणीय बताते हुए उनकी प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर विष्णु प्रताप चौबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोग असमय अपनी जान गंवा रहे हैं, जिससे देश को भारी जन-धन की क्षति हो रही है। वहीं पर्यावरण असंतुलन के कारण बाढ़, सूखा और अतिवृष्टि जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने इन विषयों पर स्वयंसेवकों द्वारा किए गए जागरूकता प्रयासों को अत्यंत सराहनीय बताया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। स्वयंसेविकाओं प्रज्ञा मिश्रा, प्रीति सिंह, साहिना, मनीषा एवं संजना यादव द्वारा प्रस्तुत गीत “जगत में कोई न परमानेंट” ने विशेष प्रशंसा बटोरी। कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वयंसेविका फिजा खातून एवं सलमा खातून ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र, योगेन्द्र यादव, शिवेंद्र कुमार चौबे, चंद्र भूषण पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, अरुंधति दुबे सहित अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समापन के साथ ही स्वयंसेवकों ने समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed