गोरखपुर/पडरौना : “योगी आदित्यनाथ हिन्दू रत्न सम्मान” से नवाज़े गए प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
∆ “योगी आदित्यनाथ हिन्दू रत्न सम्मान”— प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल का समर्पण फिर साबित, कुशीनगर के हर कार्यकर्ता का गर्व बढ़ा!
∆ विश्व हिन्दू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में गूंजा नाम—
एकता के शिल्पी राजन जायसवाल को मिला प्रतिष्ठित सम्मान!
∆ गुरुगोरक्षनाथ सम्मान से लेकर हिन्दू रत्न सम्मान तक—
राजन जायसवाल की कार्यशैली बनी संगठन की पहचान!
∆ कुशीनगर में ऐतिहासिक कार्यक्रमों के नेतृत्व का मिला बड़ा पुरस्कार— प्रदेश नेतृत्व ने कहा: “राजन जायसवाल निष्ठा और नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण।”
∆ वर्ष 2009 में योगी महाराज, 2024 में प्रदेश संगठन—
सम्मानों की निरंतर श्रृंखला ने बताई राजन जायसवाल की ताकत!
∆ विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई के प्रांतीय अधिवेशन में हुआ भव्य सम्मान समारोह!

गोरखपुर/पडरौना : विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई के प्रांतीय अधिवेशन में संगठन के प्रदेश मंत्री श्री राजन जायसवाल को उनकी संगठनात्मक निष्ठा, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता तथा हिन्दू समाज को एकजुट करने हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित “योगी आदित्यनाथ हिन्दू रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संगठन में वर्षों से किए जा रहे समर्पित कार्यों और समाजिक एकता के प्रति उनके निरंतर योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है।
सम्मान समारोह में विश्व हिन्दू महासंघ की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अस्मिता भंडारी, प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति, प्रदेश महामंत्री श्री दिग्विजय सिंह राणा तथा मातृ प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गंगा धाकड़ की गरिमामय उपस्थिति रही। इन्हीं विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से श्री राजन जायसवाल को यह सम्मान प्रदान किया गया।
∆ कुशीनगर में हुए ऐतिहासिक कार्यक्रमों का मिला सम्मान!

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में, विशेषकर कुशीनगर में, श्री राजन जायसवाल के नेतृत्व में संगठन के अनेक कार्यक्रम ऐतिहासिक और प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुए हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और समाज को जोड़ने की कार्यशैली अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने बताया कि संगठन में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पिछले वर्ष भी संगठन के सर्वोच्च सम्मान ‘गुरुगोरक्षनाथ सम्मान’ से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उनकी प्रतिबद्धता, निर्भीक कार्यशैली और योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर दृढ़ निष्ठा से कार्य करने का परिणाम है।
∆ वर्ष 2009 में भी योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा हुए थे सम्मानित!
प्रांतीय अधिवेशन में यह भी उल्लेख किया गया कि श्री राजन जायसवाल को वर्ष 2009 में स्वयं परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया था। यह उनका संघटनात्मक जीवन में तीसरा बड़ा सम्मान है, जो उनकी निरंतर सक्रियता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
∆ जिला कुशीनगर में हर्ष और बधाइयों की लहर!
सम्मान प्राप्ति की सूचना मिलते ही विश्व हिन्दू महासंघ जिला कुशीनगर के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और श्री राजन जायसवाल को हार्दिक बधाई दी। संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका यह सम्मान पूरे कुशीनगर जिले और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री राजन जायसवाल भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण और धैर्य के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।